IND vs NZ Pitch Controversy: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। भारत ने इस मैच को अपने नाम कर फाइनल में एंट्री मार लिया है। अब भारत अपना फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम का पिच खूब विवादों में रहा। आरोप लगाया जा रहा है कि भारतीय गेंदबाजों के फायदे के लिए दूसरे पिच पर मैच कराया गया। इन विवादों के बीच आईसीसी का बयान सामने आया है। आईसीसी ने पिच के आलोचकों को जमकर लताड़ा है।
आईसीसी ने आलोचकों को लताड़ा
आईसीसी ने पिच विवाद पर बयान जारी करते हुए कहा कि किसी भी टूर्नामेंट में पिच रोटेशन सामान्य बात है। अगर कोई टूर्नामेंट लंबा खेला जाता है, तो नियम यही कहता है कि पिच बदली जा सकती है। आईसीसी ने आगे कहा कि यह फैसला क्यूरेटर-होस्ट बोर्ड के साथ मिलकर लिया गया था। आईसीसी ने आगे कहा कि हमें पहले से ही इसकी जानकारी थी कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान पिच बदलने वाला है। बता दें कि पहले सेमीफाइनल में भारत के फायदे के लिए पिच बदलने का आरोप पिच कंसल्टेंट एंडी एटकिंसन के द्वारा लगाए गए थे। लेकिन अब आईसीसी ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि यह आरोप बेबुनियाद है, क्यों कि लंबे टूर्नामेंट में ये आम बात है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: पिच विवाद में अब केन विलियमसन की एंट्री, सेमीफाइनल में मिली हार पर बोले कीवी कप्तान
मोहम्मद शमी का करिश्मा
भारत ने न्यूजीलैंड को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आईसीसी विश्व कप का दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले को जो टीम अपने नाम कर लेगी, वह 19 नवंबर को भारत के खिलाफ फाइनल खेलने वाली है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेली, जबकि मैन ऑफ द मैच रहे मोहम्मद शमी ने 7 विकेट अकेले झटके हैं। इस जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड से 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में हार का बदला भी ले लिया है।
संबंधित खबरें
हार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
36 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
49 mins agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
1 hr agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines