IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इसका आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इस सीरीज में वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी टॉम लेथम कर रहे हैं। ये सीरीज जहां भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है वहीं टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
सबसे तेजी से 25 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे Virat Kohli
दरअसल विराट कोहली इन दिनों खतरनाक फॉर्म में है और लगातार नए नए रिकॉर्ड्स तोड़ रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड की सीरीज में उनके पास एक और कीर्तिमान रचने का सुनहरा मौका है। दरअसल कोहली अगर इस सीरीज में 119 रन बना लेते हैं तो वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी के साथ इसे हासिल करने वाले वे सबसे तेज खिलाड़ी भी बन जाएंगे। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, जैक कालिस, कुमार संगकारा जैसे दिग्गज उनके ऊपर हैं लेकिन इन सभी ने 24000 रन बनाने में ही कोहली से ज्यादा इनिंग ली है जिस हिसाब से विराट इन सभी को पछाड़कर सबसे तेजी से 25 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। इस लिस्ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके 34357 रन है।
इन दिग्गजों ने ली हैं इतनी इनिंग,इस तरह तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
विराट कोहली अगर इस मैच में 119 रन बनाकर 25000 रनों के आंकड़े पर पहुंच जाते हैं तो वे ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली इससे पहले 24 हजार रन बनाने वाले भी सबसे तेज खिलाड़ी थे। 25 हजार रन बनाने वाली लिस्ट में शामिल सचिन तेंदुलकर ने 24 हजार रन बनाने में 543 पारियां ली थी। रिकी पोंटिंग ने 563 पारियां ली थी। जैक कैलिस ने 573 पारियां ली थी और कुमार संगाकारा ने 591 पारियां ली थी। वहीं कोहली ने ये उपलब्धि सिर्फ 522 पारियों में हासिल कर ली थी। अगर कोहली इस मैच में 25 हजार रन बना लेते हैं तो वे इसे सिर्फ 544 पारियों में हासिल कर लेेंगे। जबकि सचिन को छोड़ दिया जाए तो बाकि दिग्गजों ने इतनी पारियों में 24 हजार रन तक नहीं पूरे किए थे। ऐसे में कोहली सबको पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा तेजी से इसे हासिल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
और पढ़िए – ‘उसे बेंच पर रखना सही नहीं…’, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस खिलाड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान
Most Runs in International Cricket: इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
1.सचिन तेंदुलकर – 34357 रन
2. कुमार संगकारा- 28016 रन
3.रिकी पोंटिंग – 27483 रन
4. महेला जयवर्धने – 25957 रन
5. जैक कालिस – 25534 रन
6. विराट कोहली – 24881 रन
और पढ़िए – फैन हो तो ऐसा…विराट कोहली से मांगा था शतक, कसम पूरी होते ही रचा ली शादी, देखें फोटो
Virat Kohli against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली के आंकड़े
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली वैसे तो हर टीम के सामने ही शानदार परफॉर्म करते हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को धोना उन्हें बेहद पसंद है और उनकी वे अकेले ही कमर तोड़ देते हैं। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 पारियों में बल्लेबाजी की है। इसमें से उन्होंने 5 शतक जड़े हैं और 8 अर्धशतक भी जड़े हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 59 रनों की औसत से 1378 रन बनाए हैं जिससे ये साफ नजर आता है कि इस सीरीज में भी कोहली के बल्ले से दमदार शॉट्स देखने को मिलेंगे। कोहली अगर इस सीरीज में तीन शतक जड़ देते हैं तो वे सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
55 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines