Virat Kohli Starts Practice: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत हो गई है. फिलहाल दोनों देशों के बीच T20I सीरीज खेली जा रही है, जिसमें भारत 1-0 से आगे है. इसके बाद वनडे श्रृंखला की शुरुआत 4 नवंबर से होगी. इसके लिए भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. हाल ही में मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें विराट नेट्स सेशन में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं.
विराट कोहली ने शुरू की तैयारियां
विराट कोहली कुछ दिनों पहले ही लंदन से भारत लौटे हैं. न्यूजीलैंड सीरीज से पहले उनका भारत आने का कारण अब तक सामने नहीं आया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज शुरू होने में सिर्फ 10 दिन रह गए हैं और विराट कोहली इससे पहले समय बर्बाद नहीं करना चाहते. इसी वजह से उन्होंने मुंबई में ब्रबोर्न स्टेडियम में जाकर प्रैक्टिस शुरू की.
विराट स्लीवलेस टी-शर्ट और नेवी ब्लू पैड्स में नजर आए. कोहली ने पहले हल्का अभ्यास सत्र किया, जिसमें संतुलन, हेड पोजीशन और छोटी गेंदों पर उन्होंने काम किया. उन्होंने नेट्स में बहुत समय बिताया और वे अच्छे टच में दिखाई दिए. इसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच ODI सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 4 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
- दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
- तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
- चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
- पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल? जानें पिच का हाल
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शानदार शुरुआत
T20I सीरीज के जरिए भारत के न्यूजीलैंड दौरे का आगाज हुआ है. पहला T20I मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और मयंक यादव ने एक-एक विकेट झटके.
टीम इंडिया की शुरुआत शानदार हुई. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने मिलकर 93 रन जड़े. अभिषेक के आउट होने के बाद संजू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 67 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 42 रनों की पारी खेली. अंत में नमन धीर ने 15 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, ईशान किशन की जगह कुमार कुशाग्र की हुई एंट्री
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
9 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
9 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
10 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
11 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
11 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
12 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
12 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines