IND vs NZ Hotstar Viewership Record: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है। इस शतक के साथ ही विराट कोहली ने न सिर्फ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है, बल्कि हॉटस्टार पर व्यूअरशिप का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जब कोहली ने शतक जड़ा, उस वक्त हॉटस्टार पर व्यूअरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। कोहली के कारण हॉटस्टार पर एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है, जो इतनी आसानी से नहीं टूटेगा।
कितने लोगों ने एक साथ देखा लाइव
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट का 50वां शतक जड़ा है। यह शतक अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। अब विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में 49 शतक है। इसी दौरान हॉटस्टार पर यह अनोखा रिकॉर्ड बना है। बता दें कि कोहली के शतक के दौरान हॉटस्टार पर व्यूअरशिप 5.1 करोड़ पहुंच चुका था। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है, जो विराट कोहली के कारण बन पाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: 50वें शतक के बाद आया Virat Kohli का बयान, कहा- मेरी लाइफ पार्टनर और मेरे हीरो…
भारत ने न्यूजीलैंड को दिया विशाल लक्ष्य
भारत ने सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। भारत ने कीवी टीम के सामने 398 का टारगेट खड़ा कर दिया है। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने टीम को तूफानी शुरुआत दी। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल ने भी 66 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली है। भारत के उप कप्तान के बल्ले से 39 रनों की पारी आई है। इस तरह 398 का लक्ष्य देने के लिए टीम के सभी बल्लेबाजों ने एकसाथ स्कोर किया है।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
26 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
56 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines