नई दिल्ली: भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी शानदार और सूझबूझ भरी गेंदबाजी से कीवी टीम की कमर तोड़ डाली। सिराज ने ऐसे समय में टीम इंडिया को सफलता दिलाई, जब न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सेंटनर क्रीज पर जम चुके थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 162 रन की साझेदारी हो चुकी थी, तब सिराज की खतरनाक गेंदबाजी ने टीम इंडिया को सेंटनर के रूप में सबसे बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद सिराज ने एक और विकेट लेकर कीवी टीम के होश उड़ा डाले।
46 वें ओवर में चटकाए दो विकेट
ये नजारा 46वें ओवर में देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर सिराज पर भरोसा जताते हुए उन्हें गेंदबाजी थमा दी। चौथी ही गेंद सिराज ने बाउंसर डाली तो इसे सेंटनर ने पुल कर मिडविकेट से ठोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल नीची रह गई और सूर्यकुमार यादव ने अच्छा कैच लेकर सेंटनर को पवेलियन रवाना कर दिया। सेंटनर ने 45 गेंदो में 7 चौके एक छक्का ठोक 57 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर हेनरी शिप्ले को बोल्ड मार दिया।
और पढ़िए – रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की जीत, न्यूजीलैंड को 12 रनों से दी शिकस्त
शिप्ले को मारा बोल्ड
सिराज की फुलर बॉल पर शिप्ले ने ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन बॉल इनसाइड एज लेकर स्टंप में जा घुसी। इस तरह शिप्ले को सिराज की घातक गेंद ने बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा दिया। सिराज ने इस मैच में 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 2 मेडिन ओवर भी फेंके।
मिशेल सेंटनर का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें
शिप्ले का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines