---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Turning Point: सिराज ने तोड़ दी न्यूजीलैंड की कमर, सेंटनर के बाद शिप्ले को मारा बोल्ड, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी शानदार और सूझबूझ भरी गेंदबाजी से कीवी टीम की कमर तोड़ डाली। सिराज ने ऐसे समय में टीम इंडिया को सफलता दिलाई, जब न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सेंटनर क्रीज पर जम […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी शानदार और सूझबूझ भरी गेंदबाजी से कीवी टीम की कमर तोड़ डाली। सिराज ने ऐसे समय में टीम इंडिया को सफलता दिलाई, जब न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल और मिशेल सेंटनर क्रीज पर जम चुके थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच 162 रन की साझेदारी हो चुकी थी, तब सिराज की खतरनाक गेंदबाजी ने टीम इंडिया को सेंटनर के रूप में सबसे बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद सिराज ने एक और विकेट लेकर कीवी टीम के होश उड़ा डाले।

46 वें ओवर में चटकाए दो विकेट

ये नजारा 46वें ओवर में देखने को मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर सिराज पर भरोसा जताते हुए उन्हें गेंदबाजी थमा दी। चौथी ही गेंद सिराज ने बाउंसर डाली तो इसे सेंटनर ने पुल कर मिडविकेट से ठोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल नीची रह गई और सूर्यकुमार यादव ने अच्छा कैच लेकर सेंटनर को पवेलियन रवाना कर दिया। सेंटनर ने 45 गेंदो में 7 चौके एक छक्का ठोक 57 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर हेनरी शिप्ले को बोल्ड मार दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएक्या बॉल है…कुलदीप की स्पिन देख दुनिया दंग, ऑफ स्टंप पर रखी गिल्ली उड़ाकर निकोलस के उड़ाए होश, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

और पढ़िएरोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की जीत, न्यूजीलैंड को 12 रनों से दी शिकस्त

शिप्ले को मारा बोल्ड

सिराज की फुलर बॉल पर शिप्ले ने ड्राइव लगाने की कोशिश की, लेकिन बॉल इनसाइड एज लेकर स्टंप में जा घुसी। इस तरह शिप्ले को सिराज की घातक गेंद ने बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटा दिया। सिराज ने इस मैच में 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 2 मेडिन ओवर भी फेंके।

---विज्ञापन---

मिशेल सेंटनर का विकेट देखने के लिए ​यहां क्लिक करें

शिप्ले का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 18, 2023 11:08 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola