IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया. टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच चार विकेट से अपने नाम किया. टीम इंडिया को 181 रनों का लक्ष्य मिला था. जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे. उन्होंने 26 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए. भारत के 70 के स्कोर पर 5 विकेट गिर गए थे. वहां से तिलक ने एक शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. खैर मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद तिलक ने बताया कि उन्हें किसकी सलाह की वजह से मैच में अंत तक टिके रहने की हिम्मत आई. तिलक ने कोच गौतम गंभीर का नाम लिया. गंभीर के गुरुमंत्र ने न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा.
तिलक वर्मा ने क्या कहा?
तिलक वर्मा को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर से बातचीत की. तिलक ने कहा कि मैच से पहले उन्होंने कोच गौतम गंभीर और सितांशु कोटक से बात की थी. दोनों ने उन्हें एक खास सलाह दी थी. तिलक ने कहा, “मैंने मैच में सिर्फ अंत तक खेलना था. लगातार में इसके बारे में ही सोच रहा था. मैच से पहले मेरी गौतम गंभीर और सितांशु कोटक से बात हुई थी. मैंने दोनों से बात की. उन्होंने कहा कि हम आपके ऊपर पूरा भरोसा करते हैं और पूरा भारत भरोसा करता है. उन्होंने कहा कि अगर अंत तक टिके रहोगे तो हम सभी के लिए मैच जीतोगे. ये ही चीज मैच के दौरान मेरे दिमाग में चल रही थी. मैं मैच को आखिर तक ले जाना चाहता था. अंत में वही हुआ. मुझे इसके लिए खुद पर गर्व है.”
ये भी पढ़ें: तिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए ‘चेज मास्टर’, 26 मैचों में नहीं देखी हार, हैरान कर देंगे आंकड़े
भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया नो दोनों टी20 मैचों में अभी तक चार विकेट से जीत हासिल की. दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की. टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स और जैकब्स ने शानदार अर्धशतक लगाया. फिलिप्स ने 43 गेंद में 70 और जैकब्स ने 46 गेंद में 58 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया की शुरुआत काफी धीमी रही. पहले ओवर में संजू सैमसन एक भी रन नहीं बना पाए. वो बहुत जल्द 14 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव सूर्यवंशी भी चार के स्कोर पर चलते बने. अभिषेक ने 27 रनों का योगदान दिया. श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल भी रन नहीं बना पाए. नमन धीर ने मैच में भारत की वापसी कराई. उन्होंने17 गेंद में 31 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा 26 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने सातवें विकेट के लिए नीतीश कुमार रेड्डी के साथ 69 रन की साझेदारी की.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया नया रिकॉर्ड, बने पावरप्ले में 100 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज
संबंधित खबरें
दूसरे टी20 में बने 5 बड़े रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों ने अपने नाम की उपलब्धि
1 hr agoतिलक-नीतीश का बड़ा कारनामा, तोड़ा पठान भाइयों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड
1 hr agoतिलक वर्मा समेत 3 भारतीयों ने पलटा मैच, सैंटनर भी हुए कायल
2 hrs agoतिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए 'चेज मास्टर', हैरान कर देंगे आंकड़े
2 hrs agoफिन एलन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
2 hrs agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
3 hrs agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
3 hrs agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
3 hrs agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines