IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ईरानी कप खेलते समय इंजर्ड हो गए थे. जिसके बाद से वो मैदान पर नहीं नजर आए हैं. पंत इस इंजरी के कारण रणजी ट्रॉफी में अब भी नहीं खेल सके. उसके बाद पंत इंडिया ए के लिए भी नहीं खेल पा रहे हैं. बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट सीरीज से पहले फिट देखना चाहती है. इस बीच फैंस और टीम मैनेजमेंट को बड़ा झटका लगा है. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ऋषभ पंत फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं.
फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए ऋषभ पंत
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. 2 नवंबर 2026 को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पंत का फिटनेस टेस्ट हुआ. जहां पर पंत फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं. इस खबर ने कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को बहुत ज्यादा परेशान किया है. वो दोनों फिलहाल पंत को टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं.
बीसीसीआई फिलहाल जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहती है. जिसके कारण ही 2 दिनों के बाद एक बार फिर से ऋषभ पंत का फिटनेस टेस्ट होने वाला है. अगर वो उस टेस्ट में फेल हो जाते हैं, तो उन्हें खुद को साबित करने के और मौके मिलेंगे. वहीं अगर वो फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो उन्हें फौरन न्यूजीलैंड दौरे पर भेज दिया जाएगा. जिससे वो टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए के लिए एक अनौपचारिक टेस्ट मैच खेल सके. जिससे उन्हें न्यूजीलैंड की पिच को समझने का भी मौका मिल जाएगा.
टीम इंडिया ने विदेशी दौरों पर हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है. टेस्ट फॉर्मेट में मिली उस सफलता का बहुत ज्यादा श्रेय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी जाता है. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पंत के बल्ले से रन आते हैं, तो टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करना आसान हो जाएगा. न्यूजीलैंड के दौरे पर हमेशा से ही भारतीय बल्लेबाजों का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है.
भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी, इंटरनेशनल क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास
टेस्ट सीरीज
| मैच | तारीख | मैदान | भारतीय समय |
| पहला टेस्ट | 19–23 नवंबर | बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन | सुबह 3:30 बजे |
| दूसरा टेस्ट | 27 नवंबर–1 दिसंबर | हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च | सुबह 3:30 बजे |
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा, बिहार के लिए निभाएंगे अहम भूमिका
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
4 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines