IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहती है. फिलहाल टीम में कुल 16 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को फैसला करना होगा कि कौन से 5 खिलाड़ियों को वो बेंच पर बिठाना चाहते हैं. पहले मुकाबले में जीत दर्ज करके टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे निकलना चाहेगी. इस दौरान शानदार फॉर्म में चल रहे कुछ स्टार खिलाड़ियों को अपनी बारी का इंतजार करना होगा.
मोहम्मद सिराज
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज फिलहाल इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. वो 4 नवंबर को ही ऑकलैंड पहुंचने वाले हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें पहले वनडे मुकाबले में आराम दे सकती है. जिससे वो आने वाले मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार रहे. सिराज फिलहाल इंडिया ए के लिए रेड बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
ऋतुराज गायकवाड़
मध्यक्रम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी पहले मुकाबले में बाहर बैठना पड़ सकता है. फिलहाल टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर की वापसी हो चुकी है. ऐसे में स्टार खिलाड़ियों के आराम देने के बाद ही गायकवाड़ को वनडे टीम की प्लेइंग 11 में मौका मिल पाएगा. गायकवाड़ ने पिछली सीरीज में हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया था.
ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी पहले मुकाबले में आराम मिल सकता है. पहले 3 वनडे मैचों में टीम मैनेजमेंट विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल को ही मौका देने वाली है. किशन को चौथे मुकाबले से ही मौका मिल सकता है. फिलहाल किशन को अपनी बारी का बेंच पर बैठकर इंतजार करना होगा.
आकिब नबी
युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी पहले वनडे मुकाबले में बाहर बिठाया जा सकता है. टीम मैनेजमेंट इसी रोल के लिए अभी अंशुल कंबोज को मौका देने वाली है. ऐसे में नबी को भी अपने मौके के लिए इंतजार करना होगा. आकिब नबी ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन कंबोज फिलहाल मैनेजमेंट के पसंदीदा है.
कुलदीप यादव
स्पिनर कुलदीप यादव को टी-20 सीरीज के दौरान भी खेलने को नहीं मिला. वो सिलसिला पहले वनडे में भी जारी रह सकता है. ऑकलैंड में ईडन पार्क स्टेडियम बहुत छोटा है. ऐसे में स्पिनरों के लिए मैदान पर बहुत कुछ नहीं होता है. जिसके कारण ही कुलदीप यादव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा. टीम पहले वनडे में अक्षर पटेल को ही मौका देने वाली है.
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी, इंटरनेशनल क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, गूरनूर बरार.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल, 2 दिनों बाद मिलेगा दूसरा मौका
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
45 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
46 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
4 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines