IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. जहां पर टीम इंडिया का स्क्वाड पिछले 24 घंटे में 2 बार बदल चुका है. पहले ऋषभ पंत इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए, तो उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में मौका मिला. उसके बाद मुकाबले के दौरान स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब बीसीसीआई ने सुंदर के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.
वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
वडोदरा में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को इंजरी को हुई. जिसके बाद उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया था. स्कैन के बाद बीसीसीआई ने उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया है. अब उनकी जगह दिल्ली के आयुष बदोनी को टीम इंडिया में मौका मिला है. बदोनी अब राजकोट में टीम इंडिया से जुड़ने वाले हैं. आयुष भी निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं.
प्लेइंग 11 में हालांकि आयुष को मौका मिलना बहुत ही मुश्किल है. वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्लेइंग 11 में अब नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है. रेड्डी लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं, लेकिन प्लेइंग 11 में उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को अब राजकोट वनडे के लिए प्लेइंग 11 चुनने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सुंदर ने मुकाबले के अंत में बल्ले से भी अहम रोल निभाया था. जिसके कारण ही भारत को 4 विकेट से जीत मिली थी.
ये भी पढ़ें: सरफराज खान के फैंस को मिली बुरी खबर, अहम मुकाबले से पहले हुए इंजर्ड
टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आयुष बदोनी.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पहले वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ पूरी सीरीज से बाहर!
संबंधित खबरें
ICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
1 min agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
27 mins agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
52 mins agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
1 hr agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
2 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
3 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
3 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines