हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड, बुमराह-अय्यर की वापसी तय!

IND vs NZ: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब टीम इंडिया लगातार 10 टी-20 मुकाबले खेलने वाली है. जिसके बाद एक बार फिर से टीम इंडिया 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जहां पर उनका सामना न्यूजीलैंड की टीम से होने वाला है.

विज्ञापन
Team India में हो सकती है स्टार खिलाड़ियों की वापसी (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के लिए अगले 24 घंटे में टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है. मुख्य चयनकर्ता के रूप में ये प्रज्ञान ओझा का पहला सिलेक्शन होने वाला है. ऐसे में सभी की नजरें उनके ऊपर टिकी हुई हैं. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा. वहीं टीम इंडिया का ऐलान 7 अक्टूबर को होने वाला है. जहां पर टीम इंडिया के चयनकर्ता कुछ स्टार खिलाड़ियों की वनडे टीम में वापसी करा सकते हैं. 

टीम इंडिया में हो सकती है स्टार खिलाड़ियों की वापसी 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की वनडे टीम में वापसी हो सकती है. ये सभी खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ये सभी स्टार नहीं खेलते हुए नजर आ रहे थे. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए ये 6 खिलाड़ी टीम के लिए बेहद अहम साबित होने वाले हैं. इंजरी के कारण प्रसिद्ध कृष्णा इस सीरीज का हिस्सा शायद नहीं बन सके. कृष्णा की टीम इस सीरीज में टीम इंडिया को खल सकती है.

 इंजरी से उबर कर हर्षित राणा का भी कमबैक हो सकता है. जिससे नंबर 8 के खिलाड़ी की तलाश भी खत्म हो सकती है. कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली का खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है. वहीं हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण इस सीरीज में नहीं खेलने वाले हैं. जिसके कारण ही एक बार फिर से नीतीश कुमार रेड्डी को ही टीम में मौका मिल सकता है. मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़ और गूरनूर बरार को और मौके दिए जा सकते हैं. जिससे वो खुद को साबित कर सके. वहीं यशस्वी जायसवाल को बिना खेले ही एक बार फिर से टीम से बाहर किया जा सकता है. नमन धीर को भी मौका मिलना मुश्किल है.

विज्ञापन

यहां देखें भारत की संभावित वनडे टीम 

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, गूरनूर बरार, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़.   

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, BCCI ने ही दे दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन

देखें वनडे सीरीज का शेड्यूल 

मैचतारीखस्थानमैदान
पहला वनडे4 नवंबर 2026ऑकलैंडईडन पार्क
दूसरा वनडे7 नवंबर 2026वेलिंगटनहेनरी स्टेडियम
तीसरा वनडे10 नवंबर 2026हैमिल्टनसेडन पार्क
चौथा वनडे13 नवंबर 2026माउंट माउंगानुईबे ओवल
पांचवां वनडे15 नवंबर 2026माउंट माउंगानुईबे ओवल

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी पहले टी-20 मैच में बेंच पर आ सकते हैं नजर, जानिए इसके पीछे का कारण 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola