हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: वनडे टीम में इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिला है मौका, इंडिया ए के लिए किया था अच्छा प्रदर्शन

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने वाली है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को देखते हुए ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम होने वाली है. जिसके कारण ही टीम इंडिया में बदलाव नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Team India में हुई इन 2 स्टार खिलाड़ियों की एंट्री (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है. हालांकि इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 2 टीमों का ऐलान किया है. पहले 3 मुकाबलों में अलग टीम होने वाली है. जबकि आखिरी 2 मैचों के लिए अलग टीम का ऐलान किया है. स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के कारण ही इस टीम में 2 युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करने का भी सुनहरा मौका है. इंडिया ए में अच्छा प्रदर्शन करके उन्होंने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है. 

यश ठाकुर 

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में खेलने वाले यश ठाकुर ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम में उन्हें चांस दिया गया था. श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलते हुए यश ठाकुर ने कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में यश ठाकुर को मौका मिला था. यश ठाकुर ने 4 टी-20 मुकाबले टीम इंडिया के लिए खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 18.4 की शानदार औसत से 5 विकेट हासिल किए थे.  

ठाकुर हालांकि उसके बाद टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं. जिसके बाद उन्होंने दोबारा इंडिया ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही उन्हें अब टीम इंडिया में मौका दिया गया है. पहले 3 वनडे मैचों में प्रसिद्ध कृष्णा खेलने वाले हैं. लेकिन टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए कृष्णा आखिरी के 2 वनडे मैचों में नहीं खेलने वाले हैं. जिसके कारण ही उनकी जगह टीम में यश ठाकुर को मौका मिला है. श्रेयस अय्यर उन्हें पसंद करते हैं, जिसके कारण ही उनका डेब्यू भी हो सकता है. 

विज्ञापन

कुमार कुशाग्र 

आईपीएल में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र अब गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं. जहां पर उन्हें कम मौके मिलते हैं, लेकिन उसके बाद भी बीसीसीआई उन्हें इंडिया ए की टीम में मौका देती है. उसके पीछे उनका घरेलू क्रिकेट में बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन है. झारखंड के लिए कुमार कुशाग्र ने हाल के समय में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही वो बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की नजर में हैं. 

ये भी पढ़ें: महेला जयवर्धने की छुट्टी के बाद कौन बनेगा MI का नया हेड कोच? CSK के दिग्गज समेत 5 बड़े नाम रेस में

विज्ञापन

कुशाग्र ने इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही अब उन्हें टीम में मौका मिला है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पहले 3 वनडे मैच में टीम इंडिया का हिस्सा रहने वाले हैं. उसके बाद वो टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए आखिरी के 2 वनडे मैच नहीं खेलेंगे. जिसके कारण ही कुशाग्र को अब वनडे टीम में मौका दिया गया है. हालांकि उनका प्लेइंग 11 में खेलना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से हटाए जाने के बाद बोले महेला जयवर्धने, फ्रेंचाइजी को लेकर हुए इमोशनल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola