हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20I में न्यूजीलैंड के खिलाफ बना भारत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 'सूर्या एंड कंपनी' ने किया ऐसा धमाका

IND Highest Total vs NZ In T20I: टीम इडिया ने तिरुवनंतपुरम ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल टोटल स्कोर बनाया. उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा जो उन्होंने इसी महीने नागपुर में बनाया था.

विज्ञापन
IND vs NZ

Team India Highest Total Against New Zealand In T20I: ईशान किशन की 42 गेंदों में शानदार सेंचुरी की मदद से भारत ने शनिवार 31 जनवरी 2026 को तिरुवनंतपुरम ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20आई में 5 विकेट पर 271 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया. इसके साथ ही ये टोटल ‘ब्लैककैप्स’ के खिलाफ रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा T20I टोटल

टीम इंडिया ने अपने बल्लेबाजों को दम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल टोटल स्कोर (271) बना डाला. दिलचस्प बात ये है कि भारत ने इसी टी-20 सीरीज के पहले मैच में नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 21 जनवरी 2026 को 238/7 का स्कोर बनाया था, जो अब से पहले ‘ब्लैककैप्स’ के खिलाफ ‘मेन इन ब्लू’ का सबसे बड़ा टोटल था.

इन बल्लेबाजों ने दिखाया दम

टीम इंडिया के इस रिकॉर्ड के बनने सबसे बड़ा योगदान ईशान किशन का है, जिन्होंने 43 गेंदों में 6 चौके और 10 छ्क्कों की मदद से शानदार 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 239.53 रहा. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव भी विस्फोटक साबित हुए, उन्होंने 30 गेंदों में 4 चौके और 6 सिक्स की बदौलत 210.00 की स्ट्राइक रेट से 63 रन ठोके. हार्दिक पांड्या ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी उन्होंने भी तेज खेलते हुए 17 गेंदों में 247.05 की स्ट्राइक रेट से 42 रन जड़े. यही वजह है कि टीम इंडिया इतना बड़ा टोटल हासिल कर पाई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- इन 5 जुड़वां क्रिकेटर्स ने खेला इंटरनेशनल मैच, एक ट्विंस के नाम हुआ टी20 वर्ल्ड कप

T20I में भारत का तीसरा सबसे बड़ा टोटल

भारत का ये फाइनल स्कोर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उसका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. सबसे बड़ा स्कोर 297 रन पर 6 विकेट है, जो उसने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 2024 बनाया था. दूसरा सबसे बड़ा टोटल 283/1 है जो ‘मेन इन ब्लू’ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2024 में जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में बनाया था.

विज्ञापन

T20I में भारत के सबसे बड़े स्कोर की लिस्ट

297/6 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद (2024)
283/1 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग (2024)
271/5 बनाम न्यूजीलैंड, तिरुवनंतपुरम (2026)
260/5 बनाम श्रीलंका, इंदौर (2017)
247/9 बनाम इंग्लैंड, मुंबई (2025)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola