नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और फाइनल टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़ा धमाका किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 12.1 ओवर में महज 66 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया ने फाइनल में 168 रनों से शानदार जीत दर्ज कर न केवल सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया बल्कि बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
टी-20 इंटरनेशनल में इंडिया की सबसे बड़ी जीत
टीम इंडिया ने टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ 143 रनों से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। टी-20 इंटरनेशनल में चेक रिपब्लिक के नाम सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दर्ज है। इस टीम ने टर्की के खिलाफ 2019 में 257 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। ये रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है। इसके बाद कनाडा के नाम 208, तंजानिया के नाम 184 और 178, रोमानिया के नाम 173, श्रीलंका के नाम 172 और मोजांबिक के नाम 171 रनों से बड़ी जीत के अंतर का रिकॉर्ड दर्ज है। टीम इंडिया सबसे बड़ी जीत के मामले में दुनिया की आठवीं टीम बन गई है।
https://twitter.com/ICC/status/1620825142312960000?cxt=HHwWgICwqaT4qf4sAAAA
शुभमन गिल की शानदार सेंचुरी
टीम इंडिया की इस जीत में यूं तो पूरी टीम ने दम लगाया, लेकिन शुभमन गिल ने शानदार पारी खेल सुर्खियां बटोरीं। शुभमन ने 63 गेंदों में 12 चौके-7 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 126 रन जड़े। ये टी-20 इंटरनेशनल में उनका पहला शतक था। वहीं राहुल त्रिपाठी ने 44, सूर्यकुमार यादव ने 24 और हार्दिक पांड्या ने 30 रन बनाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
https://twitter.com/BCCI/status/1620826978386612224?cxt=HHwWgMDUkZTjqv4sAAAA
हार्दिक पांड्या ने चटकाए 4 विकेट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम महज 12.1 ओवर में 66 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट निकाले। उमरान मलिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.1 ओवर में महज 9 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं शिवम मावी ने 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
11 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
34 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
41 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines