IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. जिसका दूसरा रायपुर में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करके मुकाबला आसानी से जीत लिया. इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने कमाल की बल्लेबाजी करके सभी के होश उड़ा दिए. लंबे समय के बाद फॉर्म में वापस आए सूर्या ने मैच खत्म होने के बाद थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु के पैर छुए. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
रघु के सूर्यकुमार यादव ने छुए पैर
टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले 1 साल से बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे थे. जिसके कारण ही टीम में उनकी जगह को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे थे. कुछ आलोचकों ने तो उनको टीम से बाहर करने की मांग उठानी शुरू कर दी थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने 32 रनों की पारी खेली. जिसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में ही नाबाद 82 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 221.62 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. मैच खत्म होने के बाद कप्तान सूर्या ने थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु के पैर छुए. जिसको देखकर सभी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. राघवेंद्र द्विवेदी लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा हैं. वो नेट्स में सभी खिलाड़ियों को अभ्यास करने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में मैच वेन्यू बदलने को लेकर हार नहीं मान रहा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, क्या नई अपील से बदलेगा फैसला?
क्यों छुए सूर्या ने राघवेंद्र द्विवेदी के पैर?
वीडियो वायरल होने के बाद अब फैंस जानना चाहते हैं कि क्यों टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र द्विवेदी के पैर छुए. दरअसल पिछले 15 महीने से सूर्या के बल्ले के अर्धशतक नहीं आया था. ऐसे समय में सूर्या नेट्स में ज्यादा समय बिताने लगे. जहां पर रघु ने उनकी बहुत ज्यादा मदद की है. सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे अनुमानों की माने तो इसी वजह से कप्तान सूर्या ने खास अंदाज में शुक्रिया बोला है. हालांकि इस बारे में सूर्यकुमार यादव और रघु ने कुछ भी नहीं बोला है.
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, युवा स्टार को पहली बार मिली टीम में जगह
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
16 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
38 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
57 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines