IND vs NZ, Head to Head Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का बड़ा मुकाबला आज धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पूर्व भारतीय फैंस के जहन में साल 2019 की हार का जख्म जिंदा है। इसलिए यह मैच टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती भी माना जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की नजरें होंगी 20 साल का इंतजार खत्म करने पर। क्योंकि भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला साल 2003 में जीता था।
क्या खत्म होगा दो दशक का इंतजार?
20 साल यानी दो दशक पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ जीती थी। अब बारी है उस इंतजार को खत्म करने की। रोहित शर्मा की यह टीम पहले चार मुकाबले शानदार तरीके से जीतकर आई है। वहीं कीवी टीम भी किसी से कम नहीं है। इस टीम ने बिना नियमित कप्तान के मुकाबले जीते हैं। टॉम लैथम इस टीम टीम के कार्यवाहक कप्तान हैं। खास बात यह भी है कि वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड भी बेहद खराब है।
यह भी पढ़ें:- IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के मैच पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी, क्या टीम इंडिया खत्म करेगी 20 साल का इंतजार
वर्ल्ड कप के हेड टू हेड में न्यूजीलैंड आगे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 9 मुकाबले हुए हैं। इसमें से एक मैच जो कि साल 2019 वर्ल्ड कप का लीग मैच था बिना गेंद फेंके ही रद्द हो गया था। वहीं उसके अलावा 8 में से पांच बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। जबकि टीम इंडिया सिर्फ तीन बार ही जीत पाई है। भारत ने 1987 में दो बार और 2003 में एक बार न्यूजीलैंड को मात दी थी। इसके अलावा साल 1975, 1979, 1992, 1999 और 2019 में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को धूल चटाई है। यानी रिकॉर्ड ब्लैककैप्स के पक्ष में हैं। पर मेन इन ब्लू को इसे बदलना होगा।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर)।
न्यूजीलैंड: ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (कप्तान), डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, विल यंग, केन विलियम्सन (चोटिल हैं, टॉम ब्लंडेल कवर)।
यह भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या के बाद सूर्यकुमार यादव चोटिल! ईशान किशन को लेकर भी आई बुरी खबर, क्या है ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
46 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines