नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी 20 सीरीज शुरू हो जाएगी। पहला मैच दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है। जबकि टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। मैच से एक दिन पहले गुरुवार को भारतीय टीम ने वेलिंगटन में अभ्यास किया।
कप्तान हार्दिक पांड्या, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, ईशान किशन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, हरफनमौला दीपक हुड्डा समेत कई खिलाड़ी बड़े शॉट्स का अभ्यास करते देखे गए। बीसीसीआई ने भारत के नेट सेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लगभग सभी बल्लेबाज लंबे शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। संजू सैमसन ने भी शानदार शॉट लगाकर प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी ठोक दी है।
अभी पढ़ें – IND vs NZ 1st T20: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच ? यहां देखें वेलिंगटन का लाइव वेदर अपडेट
शानदार नो लुक सिक्स
इन शॉट्स में संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर के नो-लुक सिक्स सबसे शानदार रहे। वीडियो में अय्यर को नो-लुक छक्के मारते हुए देखा गया, जबकि सैमसन ने दो बार इस तरह के शॉट को अंजाम दिया। उन्होंने एक बार स्क्वायर लेग के ऊपर, तो दूसरी ओर लॉन्ग लेग की ओर ठोका। इन शॉट्स को भारतीय क्रिकेटरों और सपोर्टिंग स्टाफ से भी प्रशंसा मिली।
निडर रवैये से खेलने की जरूरत
मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की जगह इस सीरीज पर कोच बनकर गए वीवीएस लक्ष्मण ने संवाददाताओं से कहा- “टी20 प्रारूप में आपको उस स्वतंत्रता के साथ निडर रवैये से खेलने की आवश्यकता होती है।” “साथ ही स्थिति का आकलन करना और टीम की जरूरतों को पूरा करने के लिए सावधानी से भी खेलना महत्वपूर्ण है।”
उन्होंने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में यह पहले ही साबित हो चुका है कि बल्लेबाजी करने वाले गेंदबाजों की अधिक संख्या बल्लेबाजी में गहराई जोड़ती है और इससे बल्लेबाजों को बाहर जाकर खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी मिलती है।’ पूर्व टेस्ट दिग्गज ने कहा, “यह प्रारूप की जरूरत है और मुझे यकीन है कि अधिक से अधिक टीमें अपनी चयन प्रक्रिया में इसे शामिल करने की कोशिश करेंगी।”
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी 20 टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
22 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines