IND vs NZ T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज को 3-0 से जीतने के बाद अब भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने को तैयार है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस सीरीज का आयोजन 27 जनवरी 2023 से लेकर 1 फरवरी 2023 तक खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले हालांकि टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में अपना दमखम दिखाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ चोट के चलते इससे बाहर हो सकते हैं।
गायकवाड़ को कलाई में लगी चोट
दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गायकवाड़ को कलाई में चोट लग गई है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि इसके चलते वे बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंच गए हैं और उनकी पूरी सीरीज से बाहर होने की संभावना है।
भारतीय टीम के पास पहले ही ओपनर मौजूद
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के पास शुभमन गिल और ईशान किशन के रूप में पहले से ही दो ओपनर मौजूद हैं। वहीं पृथ्वी शॉ भी इस सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। एक और ओपनर जो भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं ऋतुराज गायकवाड़ उनकी कलाई में चोट की जानकारी मिली है। रिपोर्ट में एक बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से पता चला है कि, ऋतुराज ने एनसीए में रिपोर्ट किया है और उनके स्कैन वगैरह किए जा रहे हैं। वहीं अधिकारी ने यह भी कहा कि, इस सीरीज के बीच का समय काफी कम है तो इस स्थिति में गायकवाड़ पूरी सीरीज से या पहले मुकाबले से बाहर भी हो सकते हैं।
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़ (खेलने पर सस्पेंस), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।
IND vs NZ T20: टी20 सीरीज के लिए ये है शेड्यूल
1. IND vs NZ 1st T20 – 27 जनवरी 2023
2.IND vs NZ 2nd T20 – 29 जनवरी 2023
3.IND vs NZ 3rd T20 – 1 फरवरी 2023
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान, बिहार की टीम सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
6 mins agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
32 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
42 mins agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
51 mins agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
2 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
3 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines