---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ T20: बारिश से धुला पहला मुकाबला, जानिए दूसरे मैच में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली: टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां टीम तीन टी 20 और इतने ही वनडे खेलेगी। टी 20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को वेलिंगटन में खेला जाना था, लेकिन इससे पहले कि टॉस भी होता तेज बारिश ने दर्शकों को निराश कर दिया। आखिरकार पहले टी 20 मुकाबले को बिना […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। यहां टीम तीन टी 20 और इतने ही वनडे खेलेगी। टी 20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को वेलिंगटन में खेला जाना था, लेकिन इससे पहले कि टॉस भी होता तेज बारिश ने दर्शकों को निराश कर दिया। आखिरकार पहले टी 20 मुकाबले को बिना टॉस ही रद्द करना पड़ा।

बारिश की 64% संभावना

पहला मैच रद्द होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड रविवार को दूसरे मैच के लिए माउंट माउंगानुई जाएंगे। हालांकि इस मैच पर भी बारिश के बादल मंडराने लगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौसम में बदलाव आने की उम्मीद नहीं है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार दूसरे मैच के दौरान भारी वर्षा होने का अनुमान है। न्यूजीलैंड के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। दूसरे टी 20 की शुरुआत में बारिश की केवल 6% संभावना है, मध्य पारी के ब्रेक के दौरान बारिश की 64% संभावना के साथ मैच आगे बढ़ने पर खतरा बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

 अभी पढ़ें –  FIFA World Cup 2022: ओपनिंग सेरेमनी में भाग लेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, फीफा के अधिकारियों से करेंगे मुलाकात

---विज्ञापन---

15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा तापमान

माउंट माउंगानुई में बारिश की संभावना स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे से 36% तक है। धीरे-धीरे यह बढ़कर 64 प्रतिशत तक हो जाएगी। यानी भले ही मैच शुरू हो जाए लेकिन बारिश की संभावना बरकरार रहेगी।

न्यूज़ीलैंड की मौसम सेवा के अनुसार, माउंट माउंगानुई में रविवार को तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। माउंट माउंगानुई पिच की बात करें तो इसने बल्लेबाजों की काफी मदद की है। इस मैदान की छोटी बाउंड्री है जो बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाने में मदद करेगी। इस वेन्यू पर टी20 में औसत स्कोर 165 है। कुल 12 मैचों में 180+ के छह स्कोर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कितने रन बनते हैं।

---विज्ञापन---

NZ T20I के लिए भारतीय टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल , मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड टी20 टीम:

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 18, 2022 11:13 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola