IND vs NZ 2nd T20: भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे सूर्यकुमार यादव लगातार दमदार फॉर्म में हैं। यादव ने भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में धमाकेदार पारी खेलते हुए मात्र 49 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ वे टी20 में एक साल में दो शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इस शतक के माध्यम से वे मोहम्मद रिजवान के एक विशाल रिकॉर्ड के बेहद करीब आ गए हैं और अगर उनका फॉर्म ऐसा ही रहा तो वे जल्द ही इसे तोड़ देंगे। ये रिकॉर्ड हैं एक साल में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने का जिसे तोड़ने के लिए सूर्या को बस 176 रन और बनाने होंगे।
मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ देंगे सूर्या, बस बनाने होंने इतने रन
दरअसल टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल मोहम्मद रिजवान के नाम दर्ज है। रिजवान ने साल 2021 में 29 मैच खेलते हुए 26 पारियों में 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम के योद्धा सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक 30 मैच खेलते हुए 30 पारियों में 43.33 की औसत से 1151 रन बनाए हैं। अगर सूर्यकुमार यादव सीरीज में बचे आखिरी दो मैचों में 176 रन और बना लेते हैं तो वे रिजवान को पीछे छोड़ देंगे।
टी20 वर्ल्ड कप में रिजवान को दी थी मात
बता दें कि सूर्यकुमार यादव इस साल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत को कई मैंचों में जीत दिलाई थी। सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि वह हर तरफ शॉट्स खेलते हैं और उनके कई शॉट्स देखकर तो दिग्गज खिलाड़ी भी हैरान हो जाते हैं। सूर्या ने इसी फॉर्म की बदौलत टूर्नामेंट के बीच में ही मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर नंबर 1 टी20 बल्लेबाज की गद्दी पर कब्जा किया था।
संबंधित खबरें
नमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
24 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
1 hr agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines