IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाना है। इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच न्यूजीलैंड ने जीता था वहीं दूसरे मैच पर भारतीय टीम ने कब्जा किया। ये मैच भारतीय टीम के लिए तो जरूरी है ही साथ ही टीम के उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास एक ही मैच में तीन बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है।
सूर्या तोड़ सकते हैं विराट कोहली का ये रिकॉर्ड
दरअसल, विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में 311 रन बनाए हैं, जबकि सूर्या ने कीवी टीम के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर की लिस्ट में 10वें नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले, जिनमें 151.16 के स्ट्राइक रेट से 260 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर वह तीसरा मैच में 52 रन बना लेते हैं तो न्यूजीलैंड के खिलाफ अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे।
और पढ़िए – भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच आज, घर बैठे फ्री में ऐसे देखें लाइव
केएल राहुल को पीछे छोड़ देंगे सूर्या, बस करना होगा ये काम
अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में सूर्यकुमार यादव के 94 छक्के पूरे हो गए हैं। वह 100 के आंकड़े से 6 सिक्स दूर है। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो उनसे आगे रोहित, विराट और लोकेश राहुल हैं। भारत के लिए अभी तक टी20 में 100 छक्के सिर्फ रोहित और विराट ने पूरे किए हैं। लोकेश राहुल इस आंकड़े से 1 सिक्स दूर है, लेकिन वह इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज बल्लेबाज पोलार्ड भी 99 छक्कों के साथ सूर्या से आगे हैं, अगर सूर्या 100 छक्कों का रिकॉर्ड बनाते हैं तो वह उन्हें भी इस मामले में पीछे छोड़ देंगे।
और पढ़िए – ‘भाई आश्रम है ये…’, ऋषिकेश में जमीन पर बैठ विराट ने दिया ऑटोग्राफ, देखें वीडियो
एबी डी विलियर्स को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे सूर्या
सूर्यकुमार यादव को भारत का मिस्टर 360 कहा जाता है और उनकी कई बार एबी डी विलियर्स से भी तुलना की जाती है। वहीं इस मैच में अगर सूर्या 22 रन बना लेते हैं तो वे डी विलियर्स को पीछे छोड़ देंगे। दरअसल एबी डी विलियर्स ने अपने टी20 करियर में 1672 रन बनाए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव के अभी तक 1651 रन हो गए हैं। ऐसे में इस मैच में 22 रन बनाते ही वे मिस्टर 360 को पीछे छोड़ देंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
7 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
8 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
9 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
10 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
11 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines