IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव जितने धाकड़ बल्लेबाज हैं, उतने ही बेहतर इंसान भी हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले के दौरान सूर्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव ग्राउंड स्टाफ की मदद करते दिख रहे हैं।
सूर्या ने गाड़ी में सवार होकर पूरे मैदान का निरीक्षण
दरअसल बारिश के बाद ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने के लिए काम कर रहे थे तभी सूर्या भी उनकी मदद करते दिखे। सूर्या ने एक ग्राउंडमैन की गाड़ी में सवार होकर पूरे मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राउंडमैन से उनके काम को समझने की कोशिश की और काफी बातचीत करते हुए उन्हें काफी सपोर्ट किया।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शेयर किया वीडियो
न्यूजीलैंड क्रिकेट के ऑफिशियल ट्विवटर अकाउंट पर सूर्यकुमार यादव का यह वीडियो शेयर किया गया है। ब्लैककैप्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि ‘@seddomparknz के ग्राउंड स्टाफ को @suryakumaryadav से सहायता मिलती मिलती हुई 🏏 #NZvIND’।
और पढ़िए – Dhoni vs Pandya: जब धोनी और पांड्या में लगी दौड़..किसने जीती 100 मीटर की रेस…देखें वीडियो
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे स्कोरकार्ड
आपको बात दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे बारिश की वजह से बीच में ही रद्द हो गया है। यह मुकाबला हेमिल्टन में खेला जा रहा था। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी थी, लेकिन बारिश के चलते खेल पूरा नहीं हो सका। शुभमन गिल (42 गेंद पर 45 रन) और सूर्यकुमार यादव (25 गेंद पर 34 रन) नाबाद रहे। कप्तान शिखर धवन 10 गेंद पर 3 रन बनाकर मैट हैनरी की गेंद पर आउट हो गए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
3 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
3 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
3 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
4 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
4 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
5 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines