IND vs NZ Suryakumar Yadav: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। इस सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लीन स्वीप की। वनडे की नंबर 1 टीम बनने का ताज पहना। इस सीरीज में जहां एक तरफ शुममन गिल और रोहित शर्मा ने बल्ले से गदर मचाया वहीं दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से फेल रहे और खास परफॉर्म नहीं कर पाए। वहीं वनडे में चल रहे इसी खराब फॉर्म को लेकर सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए – लखनऊ में दिखेगा रांची जैसा टर्न या फिर बल्लेबाजों की होगी मौज, यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट
Suryakumar Yadav वनडे में फ्लॉप
भारतीय टीम के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव ने टी20 में अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी की है। सूर्यकुमार यादव ने टी20 में सिर्फ 45 मैच में 1578 रन बनाए हैं। लेकिन वनडे में वे बड़ा स्कोर करने में लगातार विफल हो रहे हैं। उन्होंने 20 वनडे मैच की 18 पारियों में 29 की औसत से 433 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भी बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिला लेकिन वे सिर्फ 31 रन बनाकर आउट हो गए जबकि मैच में 20 ओवर बाकि थे। वहीं आखिरी वनडे में भी सूर्यकुमार यादव 9 गेंद पर 14 रन बनाकर चल पड़े जिसके बाद उनके वनडे में खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूंछे जा रहे हैं जिसपर सूर्या ने एक शानदार जवाब दिया है।
और पढ़िए – दर्शकों की तरफ मुंह मोड़ कर खड़े थे अंपायर, बल्ले को छूकर निकल गई गेंद, फैंस ने ले लिए मजे, देखें…
सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात
वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि – ‘मैं जैसा चाहता था वनडे सीरीज वैसी नहीं गई लेकिन ठीक है ये खेल ही ऐसा है। वनडे में सूरज कल फिर चमकेगा।’ इसे बोलने के बाद सूर्यकुमार यादव हंसने लगते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
13 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
4 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines