IND vs NZ: गलती किसकी? WC के पहले ही मैच में सूर्यकुमार यादव की पारी खराब, SKY-कोहली की गफलत से बिगड़ा रोमांच

Suryakumar Yadav Run Out IND vs NZ: फैंस को उस वक्त निराशा हाथ लगी, जब सूर्यकुमार यादव महज 2 रन पर रनआउट होकर पवेलियन लौट गए। 

IND vs NZ: Suryakumar Yadav Run out odi world cup debut, Virat Kohli and SKY Confusion

IND vs NZ: Suryakumar Yadav Run out odi world cup debut, Virat Kohli and SKY Confusion

Suryakumar Yadav Run Out IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव…टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ने जब रविवार को वर्ल्ड कप डेब्यू किया तो फैंस की आंखों में चमक आ गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फैंस सूर्या की विस्फोटक पारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें उस वक्त निराशा हाथ लगी, जब सूर्या महज 2 रन पर रनआउट होकर पवेलियन लौट गए।

एक रन चुराना चाहते थे सूर्या

ये नजारा 34वें ओवर में देखने को मिला। तीन गेंदों में 2 रन बनाकर खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने इस ओवर की पांचवीं गेंद पर कवर की ओर एक रन चुराना चाहा। वे बॉल पर बल्ला घुमाकर तेजी से भागे, लेकिन यहां खड़े फील्डर ने डाइव लगाई और गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की ओर थ्रो कर दी।

बोल्ट ने गेंद को तुरंत पकड़ा और डाइव लगाकर विकेटकीपर टॉम लैथम की ओर फेंक दी। इधर, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के बीच गफलत हुई और कोहली आधी क्रीज से ही वापस लौट गए। उन्हें वापस जाता देख सूर्यकुमार यादव भी स्टाइकर एंड तक दौड़ने लगे, लेकिन लैथम ने कोई गलती नहीं की और तुरंत स्टंप उखाड़ फेंका।

निराश नजर आए सूर्यकुमार यादव

इस विकेट के बाद सूर्यकुमार यादव थोड़े निराश नजर आए। इस विकेट के बाद फैंस भी दो भागों में बंट गए हैं। किसी ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव को बिना देखे रन नहीं भागना चाहिए था तो किसी ने विराट कोहली के वापस लौटने पर सवाल उठाए हैं। बहरहाल, फैंस सूर्या की विस्फोटक पारी भले ही नहीं देख पाए, लेकिन उन्हें इस बात का सुकून रहा कि टीम इंडिया की जीत की लय बरकरार रही और उसने न्यूजीलैंड को 20 साल बाद करारी शिकस्त थमा दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ