IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी 20 मैच खेला गया। सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक 111 के दम पर भारत ने यह मुकाबला 65 रनों से जीता. इस तरह से भारत ने 3 मैचों की सीरीज के 1-0 की बढ़त बना ली है। सूर्यकुमार यादव को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया है।
मैच के बाद प्राइम वीडियो पर सवाल किया गया कि आखिरी के ओवरो में सूर्या ने इतनी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी क्यों की? इस पर सूर्या ने अपना गेम प्लान शेयर करते हुए कहा कि ‘जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो योजना स्पष्ट थी। 12वें/13वें ओवर में, हमने गहराई से बल्लेबाजी करने के बारे में सोचा। हम लगभग 170-175 का स्कोर करना चाहते थे।
अंत तक खेलने का प्लान था- सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ’15 ओवर में हमारा स्कोर 119 रन ही था, गेंद भी गीली हो रही थी। ऐसे में अपने गेंदबाजों को मौका देने के लिए हमें 175 रन तक पहुंचना जरूरी था, उन्होंने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा, तो सिर्फ यही सोचा था कि अंत तक खेलना है, जो मैं करने में सफल रहा।
सूर्यकुमार यादव ने बताया गेम प्लान
आक्रामक बल्लेबाजी और सीक्रेट शॉट्स पर सूर्या ने कहा कि ‘इसमें आपको खुद का आनंद लेने की जरूरत है। यहां आकर, पूरा खेल खेलना और सीरीज में 1-0 से बढ़त लेना अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है कि ‘जो हो रहा था उसके बारे में म, बस मेरा गेमप्लान था और इसने अच्छा काम किया।
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल
दूसरे टी 20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड 126 रन पर ऑल-आउट हो गई। इस तरह 65 रनों से भारत ने ये मुकाबला अपने नाम किया।
सूर्या ने खेली 111 रनों की पारी
टीम इंडिया और भारत के बीच माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर यह मैच खेला गया था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई। उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली।
IND vs NZ, 2nd T20I- भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत-हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत, सू्र्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
IND vs NZ, 2nd T20I- न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड-केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
17 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
26 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines