IND vs NZ, World Cup 2023: भारतीय टीम रविवार 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेलने उतरेगी। उससे पहले हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर पहले से ही टीम इंडिया का मैनेजमेंट टेंशन में था। वहीं अब दो और खिलाड़ियों के लेकर बुरी खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सूर्यकुमार यादव प्रैक्टिस के दौरान कलाई पर गेंद लगने से चोटिल हो गए। वहीं भारत के विकेटकीपिंग और ओपनिंग के विकल्प ईशान किशन को लेकर भी बुरी खबर सामने आई।
सूर्या और ईशान ने बढ़ाई टेंशन!
एएनआई की रिपोर्ट में पता चला कि जिस वक्त सूर्या थ्रोडाउन एक्सपर्ट के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे उस वक्त गेंद उनकी कलाई पर लगी। इसके बाद सूर्या दर्द में दिखे और उन्हें मैदान छोड़कर प्रैक्टिस सेशन से बाहर भी जाना पड़ा। फिर कुछ वक्त बाद खबर सामने आई कि टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी ईशान किशन के सिर के नीच के हिस्से में मधुमक्खी ने काट लिया। इसके बाद ईशान तुरंत मैदान छोड़कर भागे। हालांकि, रिपोर्ट में फिर यह बताया गया कि ईशान किशन ठीक हैं।
Suryakumar Yadav Injury, Ishan Kishan News
सूर्यकुमार यादव पर अपडेट?
सूर्यकुमार यादव की बात करें तो चोट की जानकारी के कुछ देर बाद मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया कि, उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। डॉक्टरों ने उनकी देखरेख की और बताया कि उन्हें फिलहाल एक्स रे या स्कैन के लिए नहीं ले जाया जाएगा। बताया गया कि, चोट पर आईस पैक और कुछ दवाएं लेने के बाद सूर्या को आराम मिल गया है। अभी हालांकि, इसको लेकर किसी ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव को हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा था।
टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर)।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
10 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines