नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए तीसरे और फाइनल टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने जहां एक ओर अपनी छोटी सी पारी से एंटरटेन किया तो वहीं दूसरी ओर अपनी शानदार फील्डिंग से दंग कर दिया। स्लिप में खड़े सूर्या ने हवा में उछलकर इतने गजब कैच पकड़े कि क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। खास बात यह है कि सूर्या ने एक जैसे दो कैच पकड़े। इन दोनों कैच को देखकर लगा कि मानो ये कॉपी-पेस्ट कर दिए गए हों।
पहले ही ओवर में लपका गजब कैच
सूर्या ने पहला कैच पहले ही ओवर में लपका। पांड्या ने जैसे ही इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, बॉल फिन एलेन के बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में उड़ गई। बॉल सिर के ऊपर से जाती देख सूर्या ने हवा में छलांग लगा दी और बेहतरीन कैच पकड़कर क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। सूर्या की शानदार फील्डिंग के चलते एलेन को महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
https://twitter.com/BCCI/status/1620809302264127488?cxt=HHwWgIDR4aLeov4sAAAA
तीसरे ओवर में फिर दिखाया जलवा
इसके बाद सूर्यकुमार ने तीसरे ओवर में एक बार फिर अपना जलवा दिखाया। इस बार भी गेंदबाज हार्दिक पांड्या थे और सूर्यकुमार उसी जगह फील्डिंग कर रहे थे। 6 गेंदों में 2 रन बनाकर खेल रहे ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से उसी तरह बॉल टकराई और स्लिप के ऊपर से उड़ने लगी। सूर्या ने अपने पंजे ऊपर किए और दोबारा गजब कैच पकड़कर फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। सूर्या का ये डबल धमाका देख क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए।
सूर्या ने बनाए 24 रन
हालांकि सूर्या ने इस मैच में 24 रन बनाए, लेकिन उन्होंने 184 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन जड़े। सूर्यकुमार ने 13 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के ठोके। छोटी सी पारी और शानदार फील्डिंग से सूर्या ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बैठे दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
20 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
45 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
46 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines