हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

W W W: सूर्या के बाद Tim Southee ने गेंद से मचाई तबाही...पांड्या..हुड्डा और सुंदर का काम तमाम कर दिया...देखें

विज्ञापन
IND vs NZ Suryakumar Yadav Century and Tim Southee 2nd Hat-trick T20

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी 20 मुकाबला में जबरदस्त खेल देखने को मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बनाए हैं। यह मुकाबला एक नहीं दो खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गया। पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में दूसरा शतक जमाया।

टिम साउदी ने ली दूसरी हैट्रिक

सूर्यकुमार के बाद न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने हैट्रिक लेकर इसे यादगार बना दिया। आखिरी ओवर में टिम साउदी ने हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को आउट कर हैट्रिक भी पूरी की। खास बात ये है कि यह उनके टी-20 करियर की दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था।

https://twitter.com/imAmanDubey/status/1594245676388724737?s=20&t=k_iIOp_VhKtdPdoSYGrTxw

विज्ञापन

टिम साउदी ने ऐसे पूरी की हैट्रिक

साउदी ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पाड्या को नीशम से कैच आउट कराया। फिर चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा को लॉकी फर्गुसन के हाथों कैच आउट कराया और पांचवी गेंद पर वाशिंगटन संदर को भी जेम्स नीशम से कैच कराया। इस तरह उन्होंने 3 गेंद पर 3 बल्लेबाजों को आउट कर हैट्रिक पूरी की।

https://twitter.com/MehmoodRizvi/status/1594249075381370880?s=20&t=k_iIOp_VhKtdPdoSYGrTxw

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने बनाई करियर की दूसरी सेंचुरी

इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी ठोकी। उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्या ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल शतक लगाया था। उनके अलावा सबसे ज्यादा रन 36 रन ईशान किशन ने बनाए।

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1594250088494137344?s=20&t=k_iIOp_VhKtdPdoSYGrTxw

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली

भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल की वापसी हुई, जबकि शुभमन गिल, उमरान मलिक और संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में ट्रेंट बोल्ट की जगह एडम मिल्ने को शामिल किया गया है।

https://twitter.com/Asmylemalhotra/status/1594255993130876929?s=20&t=k_iIOp_VhKtdPdoSYGrTxw

विज्ञापन

IND vs NZ, 2nd T20I- भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत-हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत, सू्र्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

IND vs NZ, 2nd T20I- न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड-केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola