नई दिल्ली: टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी से गदर मचा दिया। सूर्या उस वक्त बल्लेबाजी के लिए आए जब टीम इंडिया के 3 विकेट महज 15 रन पर गिर गए थे। ऐसे में संकट में चल रही टीम इंडिया के लिए सूर्या ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। सूर्या ने पहले तो चौके कूटे, फिर जैसे ही उन्हें पांचवें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्का ठोकने का मौका मिला, उन्होंने छक्का ठोक कहर बरपा दिया। सूर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और पूर्व ओपनर सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया। खास बात यह है कि धोनी ने स्टेडियम में बैठे खुद अपना रिकॉर्ड टूटते देखा।
40 रन बनाते ही तोड़ डाला रिकॉर्ड
एमएस धोनी ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 98 मैचों की 85 ईनिंग में 1617 रन जड़े थे। सूर्या ने 40 रन बनाते ही एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ डाला। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना को भी पछाड़ दिया। रैना ने 78 मैचों की 66 ईनिंग में 1605 रन जड़े थे। सूर्या ने 28 रन बनाकर रैना को भी पीछे छोड़ दिया। सूर्या 40 रन बनाते ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।
और पढ़िए – बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 1 फरवरी को भारत पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल
तोड़ सकते हैं शिखर धवन का रिकॉर्ड
हालांकि सूर्या 34 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 6 चौके-2 छक्के जड़े। सूर्या को ईश सोढ़ी ने फिन एलेन के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। वह अपनी फिफ्टी पूरी नहीं कर पाए, लेकिन जिस तरह से सूर्या बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर ये भी कहा जा सकता है कि वह जल्द ही शिखर धवन का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर सकते हैं। सूर्या के नाम अब टी-20 में 1625 रन हो गए हैं। जबकि धवन ने टी-20 में 1759 रन बनाए हैं। सूर्या को धवन का रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए 134 रन और बनाने होंगे।
विराट कोहली के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
टी-20 में सबसे ज्यादा रनों के मामले में दो भारतीय बल्लेबाज शीर्ष पर हैं। विराट कोहली नंबर 1 पर काबिज हैं। उन्होंने 115 मैचों की 107 ईनिंग में 4008 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 148 मैचों की 140 ईनिंग में 3853 रन ठोके हैं। भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 72 मैचों की 68 ईनिंग में 2265 रन जड़े हैं। हालांकि ये तीनों ही खिलाड़ी टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में सूर्या इस सीरीज में कई रिकॉर्ड ब्रेक कर सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
12 mins agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
24 mins ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
2 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
3 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
4 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
7 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines