---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने रांची में एमएस धोनी के सामने तोड़ डाला उन्हीं का रिकॉर्ड, रैना को भी पछाड़ा

नई दिल्ली: टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी से गदर मचा दिया। सूर्या उस वक्त बल्लेबाजी के लिए आए जब टीम इंडिया के 3 विकेट महज 15 रन पर गिर गए थे। ऐसे में संकट में चल रही टीम इंडिया के लिए […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी से गदर मचा दिया। सूर्या उस वक्त बल्लेबाजी के लिए आए जब टीम इंडिया के 3 विकेट महज 15 रन पर गिर गए थे। ऐसे में संकट में चल रही टीम इंडिया के लिए सूर्या ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। सूर्या ने पहले तो चौके कूटे, फिर जैसे ही उन्हें पांचवें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर छक्का ठोकने का मौका मिला, उन्होंने छक्का ठोक कहर बरपा दिया। सूर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और पूर्व ओपनर सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया। खास बात यह है कि धोनी ने स्टेडियम में बैठे खुद अपना रिकॉर्ड टूटते देखा।

40 रन बनाते ही तोड़ डाला रिकॉर्ड

एमएस धोनी ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 98 मैचों की 85 ईनिंग में 1617 रन जड़े थे। सूर्या ने 40 रन बनाते ही एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ डाला। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना को भी पछाड़ दिया। रैना ने 78 मैचों की 66 ईनिंग में 1605 रन जड़े थे। सूर्या ने 28 रन बनाकर रैना को भी पीछे छोड़ दिया। सूर्या 40 रन बनाते ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए।

---विज्ञापन---

और पढ़िएबॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 1 फरवरी को भारत पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

---विज्ञापन---

तोड़ सकते हैं शिखर धवन का रिकॉर्ड

हालांकि सूर्या 34 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 6 चौके-2 छक्के जड़े। सूर्या को ईश सोढ़ी ने फिन एलेन के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। वह अपनी फिफ्टी पूरी नहीं कर पाए, लेकिन जिस तरह से सूर्या बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर ये भी कहा जा सकता है कि वह जल्द ही शिखर धवन का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर सकते हैं। सूर्या के नाम अब टी-20 में 1625 रन हो गए हैं। जबकि धवन ने टी-20 में 1759 रन बनाए हैं। सूर्या को धवन का रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए 134 रन और बनाने होंगे।

और पढ़िएचोटिल हुए बल्लेबाज को रनआउट करने से किया इंकार, आईसीसी ने Spirit of the year अवॉर्ड से किया सम्मानित, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

विराट कोहली के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

टी-20 में सबसे ज्यादा रनों के मामले में दो भारतीय बल्लेबाज शीर्ष पर हैं। विराट कोहली नंबर 1 पर काबिज हैं। उन्होंने 115 मैचों की 107 ईनिंग में 4008 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 148 मैचों की 140 ईनिंग में 3853 रन ठोके हैं। भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 72 मैचों की 68 ईनिंग में 2265 रन जड़े हैं। हालांकि ये तीनों ही खिलाड़ी टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में सूर्या इस सीरीज में कई रिकॉर्ड ब्रेक कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 27, 2023 09:42 PM
End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola