IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने खतरनाक प्रदर्शन करते हुए 168 रनों की विशाल जीत हासिल की। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम 12.1 ओवर में महज 66 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम की तरफ से उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदो पर 24 रनों की पारी खेली और इसी के साथ एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ दिया।
Suryakumar Yadav ने एबी डी विलियर्स को छोड़ा पीछे
सूर्यकुमार यादव को भारत का मिस्टर 360 कहा जाता है और उनकी कई बार एबी डी विलियर्स से भी तुलना की जाती है। लेकिन इस मैच में 24 रन बनाकर उन्होंने डी विलियर्स को टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है। दरअसल एबी डी विलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 प्रारूप में साल 2006 से 2017 के बीच 78 मैच खेलते हुए 75 पारियों में 26.12 की औसत से 1672 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 10 अर्द्धशतकीय पारियां निकली। टी20 प्रारूप में उनका स्ट्राइक रेट 135.16 का रहा। वहीं अहमदाबाद में 24 रन की पारी खेलने के बाद सूर्य ने डी विलियर्स को पीछे छोड़ दिया है।
वहीं सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए 48 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 46 पारियों में 46.53 की औसत से 1675 रन निकले हैं। टी20 प्रारूप में यादव के नाम तीन शतक और 13 अर्द्धशतक दर्ज है। वे भारतीय टीम के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी भी हैं।
Team India playing 11: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
और पढ़िए – VIDEO: सूर्यकुमार यादव का जलवा, SKY ने आते ही मारा छक्का, मैदान में बजने लगा ‘चक दे इंडिया’
New Zealand Playing 11: मिचेल सेंटनर (कप्तान) डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, बेन लिस्टर, फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ईश साढ़ी, लोकी फर्ग्युसन और ब्लेयर टिकनर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
11 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
53 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines