IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने 168 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में टीम के हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया, लेकिन जीत के हीरो शुभमन गिल रहे। जिन्होंने अपने टी20 करियर का पहला शतक ठोका और 63 गेंदों में 12 चौके-7 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 126 रन बना डाले।
गिल ने इन 4 शब्दों में बंया की खुशी
मैच के बाद शुभमन गिल ने एक खास ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने महज 4 शब्दों में अपनी खुशी जाहिर की है। शुभमन गिल ने अपने शतक सेलिब्रेशन वाली फोटो शेयर की हैं। जिसका कैप्शन उन्होंने शानदार लिखा। उन्होंने This one was special इन चार शब्दों में अपनी खुशी जाहिर की। गिल के इस ट्वीट पर फैंस ने उन्हें बधाई दी। कुछ फैंस ने इस पारी को महान भी बताया। एक ट्विटर यूजर ने गिल को टैग करते हुए उन्हें भविष्य का कप्तान भी बताया है।
और पढ़िए – MS Dhoni का नया अंदाज, अब माही बने पुलिस अधिकारी, देखिए
https://twitter.com/ShubmanGill/status/1620857474684157953?s=20&t=FdXn-4ZY1DjhCJgbsFrp3Q
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल
दरअसल, भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को अहमदाबाद में सीरीज का आखिरी मैच खेला गया था। इस मैच से पहले तक सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी। तीसरे और फाइनल टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बड़ा धमाका किया और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बना डाले। जब कीवी टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत में ही लड़खड़ा गई। न्यूजीलैंड की दमदार टीम 12.1 ओवर में महज 66 रन पर ढेर हो गई।
और पढ़िए – स्पिनर ने दिया Moises Henriques को गच्चा, हिल भी नहीं पाए और खेल हो गया, देखें
इन खिलाड़ियों ने भी दिया अहम योगदान
टीम इंडिया ने फाइनल में 168 रनों से शानदार जीत दर्ज कर न केवल सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया बल्कि बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए राहुल त्रिपाठी ने 44, सूर्यकुमार यादव ने 24 और हार्दिक पांड्या ने 30 रन बनाए थे। बाद में गेंदबाजों ने कमाल किया और कीवी टीम को 66 रन पर ढे़र कर दिया। कप्तान पांड्या ने 4, अर्शदीप सिंह ने 2, उमरान मलिक ने 2 और शिवम मावी ने 2 विकेट झटके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
6 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
57 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines