हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी, जानें कौन होगा बाहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 4 नवंबर को ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा. दोनों टीमें मैच के लिए तैयार हैं. मुकाबले से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
शुभमन गिल का आया बड़ा बयान (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है. भारत ने 3-2 से सीरीज पर कब्जा किया. अंतिम दो मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. खैर अब बारी पांच वनडे मैचों की सीरीज की है. पहला मुकाबला 4 नवंबर को ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा. सभी के दिमाग में अब सवाल ये है कि प्लेइंग-11 में किसे जगह मिलेगी और कौन बाहर होगा. कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर सहित कुछ खिलाड़ियों के नाम पक्के हैं. गिल ने प्लेइंग-11 को लेकर बड़े संकेत दिए हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

क्या पांचवें नंबर पर केएल राहुल नहीं खेलेंगे?

शुभमन गिल पहले तीन वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले हैं. अगले दो मैचों में श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी गई है. गिल ने पहले मैच से पहले प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले चार बल्लेबाजों की जगह तय है. पांचवें और छठवें नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा ये अभी पक्का नहीं हुआ है. मैच के हालात को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा. इन नंबर्स पर हमारी रणनीति अलग रहने वाली है. अगर किसी बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत पड़ती है तो अक्षर पटेल खेलने आ सकते हैं.” गिल के बयान से लग रहा है कि केएल राहुल अब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने शायद नहीं उतरेंगे. उन्होने ये भी क्लियर कर दिया है कि अक्षर पटेल प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे. राहुल की पोजिशन पर संशय बरकरार है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं Ranji Trophy के नए टॉप विकेट-टेकर कार्तिक यादव? जिन्होंने विराट कोहली को बोल्ड कर मचाई थी सनसनी

विज्ञापन

राहुल की पोजिशन पर खिलवाड़ करना पड़ सकता है भारी

आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सालों में केएल राहुल ने पांचवें नंबर पर आकर टीम को बहुत बार संभाला है. हाल ही में विंडीज के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक लगाया था. उनके आंकड़े भी इस पोजिशन पर बेहतरीन हैं. उन्होंने बड़े मैचों में टीम को जीत दिलाई है. ऐसे में अगर उनकी पोजिशन पर बदलाव किया जाता है तो ये टीम के लिए भारी पड़ सकता है. राहुल भी अपनी फॉर्म खो सकते हैं. उन्होंने 5वें नंबर पर 36 वनडे मैचों में 68.58 की औसत से 1646 रन जड़े हैं. उनका स्ट्राइक रेट 103.19 का रहा है. इन आंकड़ों से आप समझ सकते हैं कि उन्होंने कितनी बेहतरीन पारियां इस बैटिंग पोजिशन पर की हैं. उनके नाम 4 शतक और 10 अर्धशतक भी हैं. इन आंकड़ों को देखकर ये ही निष्कर्ष निकलता है कि उनकी पोजिशन पर छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: 4 मैचों में लगातार 4 शतक, 522 रन… SRH के बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने Ranji Trophy में मचाया तहलका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola