IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है। इसका आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी का फैसला किया वहीं अच्छी शुरुआत के बाद लगातार विकेट गंवा दिए। हालांकि टीम के ओपनर और युवा खिलाड़ी शुभमन गिल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और उन्होंने शतक जड़ दिया है। शतक के साथ ही उनके वनडे में 1000 रन भी पूरे हो गए हैं और वे भारत की तरफ से ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं।
शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच में 106 रन बनाते ही गिल भारत की तरफ से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली के पास ये रिकॉर्ड था। जिन्होंने 24 मैच में इसे हासिल किया था। अब 19 पारियों में 1000 रन बनाकर गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
पाकिस्तान के फखर जमां के पास है वर्ल्ड रिकॉर्ड
शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। फिलहाल ये वनडे में सबसे तेज 1 हजार रन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां के नाम दर्ज है। उन्होंने 18 पारियों में एक हजार रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जमां ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सबसे तेज एक हजार रन पूरे किए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के ही बल्लेबाज इमाम उल हक का नाम दर्ज है। इमाम ने 19 पारियों में 1 हजार रन बनाए थे, लेकिन उन्होंने डेब्यू के महज 1 साल 99 दिनों में ये रिकॉर्ड बना दिया था। गिल को वनडे डेब्यू किए लगभग 3 साल हो चुके हैं, ऐसे में वे इमाम उल हक की बराबरी करने के बावजूद तीसरे स्थान पर रहेंगे।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, हेनरी शिपले, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी
और पढ़िए –भारत की सबसे तेज धावक Dutee Chand पर लगा बैन, डोपिंग टेस्ट में हुईं फेल
बता दें कि ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्ल्ड कप की तैयारी इससे और भी ज्यादा मजबूत होगी। न्यूजीलैंड की टीम खतरनाक फॉर्म में है और उसने हाल ही में पाकिस्तान को धूल चटाई है। हालांकि दोनों की बीच आंकड़ों की बात करें तो इसमें दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है और भारतीय टीम को मामूली बढ़त मिली हुई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
8 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
42 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines