IND vs NZ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर को इंजरी हो गई थी. जिसके बाद वो कुछ दिन अस्पताल में भी रहे थे. अब अय्यर टीम इंडिया में वापसी को पूरी तरह से तैयार हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अय्यर को चुन लिया गया है, लेकिन अब उनके फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट आया है. अय्यर 11 जनवरी को होने वाले मुकाबले में खेलेंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब भी अब मिल चुका है.
श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर आया अपडेट
टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस रिपोर्ट मिल गई है. जिसके साथ ही उनका रीहैब भी खत्म हो गया है. दैनिक जागरण की रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने इसकी जानकारी देते हुए टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को ईमेल कर दिया है. इसी के साथ सीओई के केयर से अय्यर को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है. इस फिटनेस रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर अब पहले वनडे मैच में ही चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. अय्यर 11 जनवरी को होने वाले वनडे मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. अय्यर ने मैदान पर बहुत ही धमाकेदार वापसी करके खुद को साबित कर दिया है.
ये भी पढ़ें: SL vs PAK 1st T20I Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें श्रीलंका-पाकिस्तान की भिड़ंत? जानें पूरी डिटेल्स
घरेलू क्रिकेट में गरजा अय्यर का बल्ला
6 जनवरी को श्रेयस अय्यर ने मुंबई क्रिकेट टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेला. जहां पर अय्यर ने बहुत ही धमाकेदार पारी खेली. जिसके साथ ही साफ हो गया कि अय्यर अपने पुराने फॉर्म में ही मैदान पर कमबैक करने वाले हैं. इन 3 वनडे मैचों के बाद अय्यर अब भारतीय टीम के लिए आईपीएल 2026 के बाद ही खेलते हुए नजर आएंगे. फिलहाल श्रेयस सिर्फ टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में उनके लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के बाद उनके साथी ने भी जड़ा धमाकेदार शतक, मुश्किल में दक्षिण अफ्रीका की टीम
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines