IND vs NZ ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 का 21 वां मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद ही धीमी रही है। इस दौरान सिराज ने खतरनाक बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया है। भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सुपरमैन की तरह कॉनवे का कैच लपका है। खतरनाक बल्लेबाज कॉनवे 9 गेंद में शून्य के स्कोर पर पवेलियन की ओर लौट गए। इससे कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है।
भारत की शानदार फील्डिंग
भारत की फील्डिंग काफी शानदार हो रही है। पिछले मुकाबले में भी ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने हवा में उड़ते हुए कैच लपका था। इसके अलावा कीपिंग करते हुए केएल राहुल ने भी शानदार कैच लपका था। इसी तरह से आज श्रेयस अय्यर ने सुपरमैन की तरह कैच लपका है। यह कैच आसान नहीं था, जब अय्यर ने यह कैच लिया, उनके दौनौं पैर हवा में थे, वह खुद हवा में थे।
भारत के पास नंबर वन आने का मौका
बता दें कि आईसीसी विश्व कप 2023 की दो सबसे सफल टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। यह मुकाबला इस विश्व कप का 21वां मुकाबला है, जो की बेहद ही रोमांचक होने की संभावना है। दोनों ही टीमें इस विश्व कप शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत और न्यूजीलैंड अपने 4-4 मुकाबले में से एक भी मैच नहीं हारा है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि आज कौन सी टीम जीत की राथ पर सवार रहती है। धर्मशाला के इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड 50-50 रहा है। वहीं, कीवी टीम यहां खेले गए एकमात्र मुकाबले में जीत दर्ज कर चुकी है। भारत और न्यूजीलैंड में आज जो भी टीमें जीत दर्ज करती है, वह विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर रहेगी।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
20 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines