Shreyas Iyer Bullet Throw: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. कीवी टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन बाद में वो नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे. इसी बीच श्रेयस अय्यर का बुलेट थ्रो काफी चर्चा का विषय रहा. उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल को पलक झपकते ही रनआउट कर दिया. इसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो गया है.
श्रेयस अय्यर के ‘बुलेट थ्रो’ ने उड़ाए होश
न्यूजीलैंड टीम 200 रन के अंदर 5 विकेट गंवा चुकी थी. कप्तान माइकल ब्रेसवेल बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने डैरेल मिचेल का साथ देने की पूरी कोशिश की. पारी के 43वें ओवर में डैरेल मिचेल ने लॉन्ग ऑन पर शॉट लगाया और माइकल ब्रेसवेल रन लेने के लिए दौड़ पड़े. लग रहा था कि आसानी से दो रन हो जाएंगे और कमेंटेटर ने भी इस बात का जिक्र कर दिया था. हालांकि, श्रेयस अय्यर ने बुलेट की रफ्तार से थ्रो लगाया और नॉन स्ट्राइकर एंड पर ब्रेसवेल उस समय तक क्रीज में पहुंचे भी नहीं थे. इसी के चलते वो पलक झपकते ही रनआउट हो गए और पवेलियन वापस लौट गए.
आप नीचे रनआउट की वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले LSG के स्टार खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया हड़कंप, चौके-छक्कों की बारिश कर लूटी महफिल
टीम इंडिया के सामने 301 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना दिए. अब टीम इंडिया के सामने 301 रनों का बड़ा लक्ष्य है. रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी उम्मीद रहने वाली है. दोनों के लिए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज शानदार रही थी. अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रनों की बारिश कर सकते हैं.
कमबैक मैच में श्रेयस अय्यर पर रहेंगी नजरें
श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे मैच में चोट आई थी. इसके बाद वो एक्शन से पूरी तरह दूर हो गए और तीन महीने तक आराम करने के बाद अय्यर अब टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा फैंस अय्यर को भी बड़ा स्कोर बनाते हुए देखना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें:- चोटिल होने के बाद क्या IPL 2026 से भी बाहर होंगे ऋषभ पंत? जानें कब करेंगे मैदान पर धमाकेदार कमबैक
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines