IND vs NZ: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच मौजूदा समय में टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था. वहीं दूसरा मैच 10 से 14 दिसंबर तक खेला जाएगा. जबकि तीसरा टेस्ट 18 से 22 दिसंबर तक खेला जाना है. इस टेस्ट सीरीज के बाद न्यूजीलैंड की टीम वाइट बॉल सीरीज के लिए भारतीय दौरे पर आने वाली हैं. भारत के खिलाफ दौरे से पहले कीवी टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड के 3 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं. जिसमें वनडे और टी20 फॉर्मेट के कप्तान मिचेल सैंटनर का नाम भी है.
न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका
कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी को कॉफ टियर को हो गई है. वहीं नाथन स्मिथ को भी साइड स्ट्रेन हो गई है. दोनों खिलाड़ियों की इंजरी कितनी लंबी होगी, ये कहना अभी बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. वहीं वनडे और टी20 फॉर्मेट के कप्तान मिचेल सैंटनर को ग्रोइन इंजरी को गई है. हालांकि इनकी जगह न्यूजीलैंड की टीम ने टेस्ट सीरीज के लिए नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को बुलाया है. पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मैट हेनरी को इंजरी हुई थी. वहीं दाएं पैर में उनको शिकायत हुई थी. हालांकि मैट हेनरी टी20 वर्ल्ड कप से पहले कमबैक करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: 10 चौके, 9 छक्के… हार्दिक पांड्या के साथी खिलाड़ी ने T20 डेब्यू पर उड़ाया गर्दा, शतक ठोक की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
भारत के खिलाफ सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होना है. जहां पर पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी कीवी टीम उम्मीद करेगी कि ये तीनों ही खिलाड़ी टी20 सीरीज से पहले फिट हो जाए. जिससे वो टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय सरजमीं पर एक सीरीज खेल सके. हालांकि इस दौरान वो वनडे सीरीज भी मिस कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: SMAT में 197 रन, 14 छक्के… फिर भी वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं खेले बड़ा मैच? सामने आया चौंकाने वाला कारण
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
13 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines