IND vs NZ Playing 11: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्लेइंग इलेवन पर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि 15 नवंबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले को जो भी टीम अपने नाम करती है, वह सीधा फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्लेइंग इलेवन पर बयान दिया है।
रोहित ने बताया छठे गेंदबाज का ऑप्शन
रोहित शर्मा से जब एक पत्रकार ने पूछा कि कहा जा रहा था कि भारत के पास छठा बॉलिंग ऑप्शन नहीं है, ऐसे में अगर कभी टीम को जरूरत पड़ी, तो कौन गेंद कराएगा। पत्रकार ने आगे कहा कि आपने नीदरलैंड के खिलाफ 4 बल्लेबाजों से गेंदबाजी कराई थी, इसके पीछे क्या कारण था। इस पर रोहित शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि हम इससे पहले ही अतिरिक्त गेंदबाजों का इस्तेमाल करना चाहते थे, लेकिन हमें मौका नहीं मिल पा रहा था। नीदरलैंड के खिलाफ हमें जरूरत पड़ी, तो हमने उन्हें मौका दिया। रोहित ने आगे कहा कि अगर आगे भी कभी जरूरत पड़ती है, तो ये खिलाड़ी छठे गेंदबाज की कमी पूरा कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: सावधान टीम इंडिया! ये 4 खिलाड़ी पलट सकते हैं पासा, आंकड़े देती गवाही
‘अगर जरूरत पड़ी तो…’- रोहित
रोहित शर्मा के बयान से साफ है कि भारतीय टीम में कोई अलग छठा गेंदबाज शामिल नहीं किया जाएगा। भारत की जो अभी प्लेइंग इलेवन है, संभावना है कि वही टीम सेमीफाइनल में भी खेलते दिखेगी। रोहित ने साफ कर दिया है कि जरूरत पड़ने पर ये 4 खिलाड़ी मोर्चा संभाल लेंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा इसी टीम के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं। बता दें कि सेमीफाइनल से पहले छठे गेंदबाज को लेकर सवाल उठ रहे थे। सोशल मीडिया पर स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल करने की सलाह दी जा रही थी, लेकिन इसकी संभावना काफी कम है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines