ODI World Cup 2023 IND vs NZ : विश्व कप 2023 में आज पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए है। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 117 रनों की पारी खेली है। इसके साथ ही विराट के वनडे इंटरनेशनल में 50 शतक भी पूरे हो गए है।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: विराट कोहली ने ODI में पूरा किया शतकों का पचासा, एक पारी में तोड़ दिए सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड
इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने भी इस मैच में शानदार शतक जड़ा है। अय्यर ने 105 रनों की पारी खेली है। भारतीय पारी की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने काफी तेज की। हालांकि रोहित अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। रोहित के बल्ले से 47 रन निकले। वहीं, शुभमन गिल को क्रैम्प हुए और उनको 79 रनों के स्कोर पर बल्लेबाजी छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा। लेकिन फिर मैदान पर आए श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और रनरेट को गिरने नहीं दिया। आखिर में केएल राहुल ने भी तेज पारी खेली। राहुल ने 30 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली।
वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए टिन साउदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट अपने नाम किया। बाकि कोई कीवी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।
अब न्यूजीलैंड के सामने जीतने के लिए 398 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य है। भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने ये लक्ष्य कीवी टीम के लिए काफी मुश्किल नजर आ रहा है। यहां से मैच जीतते ही भारतीय टीम फाइनल में प्रवेश कर लेगी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
11 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
47 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
59 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines