IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 8 विकेट से हराया। इस मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से 51 रन निकले। रोहित शर्मा वनडे में अपनी पारी की शुरुआत तो बढ़िया कर रहे हैं, लेकिन वह उसे शतक में तब्दील नहीं कर पा रहे। रायपुर में मिली जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रोहित शर्मा से सेंचुरी नहीं आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने शानदार जवाब दिया।
कब आएगा शतक? रोहित ने दिया ये जवाब
करीब तीन साल से वनडे में शतक नहीं आने पर रोहित शर्मा ने कहा कि ‘मैं अपना गेम बदलने की कोशिश में हूं। शुरुआत से ही बॉलर्स पर दबाव बना रहा हूं। विरोधी टीम पर भी दबाव बनाना काफी जरूरी है, मुझे मालूम है कि बड़े स्कोर नहीं आए हैं, लेकिन वह ज्यादा चिंतित नहीं हैं। मुझे मालूम है कि बड़ा स्कोर भी बस करीब ही है।’
और पढ़िए – ‘अर्जुन कितना नसीब वाला है ना…,’ सरफराज खान ने पिता से कही थी दिल छू लेने वाली बात
19 जनवरी 2020 को लगाया था आखिरी शतक
आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का वनडे फॉर्म ज्यादा अच्छी नहीं चल रहा। उन्होंने पिछले तीन साल से वनडे में शतक नहीं जमाया। रोहित ने अपना आखिरी वनडे शतक 19 जनवरी 2020 को लगाया था। तब से लेकर फैंस को उनके बल्ले से शतक का इंतजार है।
शतक के बाद 15 वनडे खेल चुके, लेकिन शतक नहीं आया
रोहित शर्मा ने 19 जनवरी को वनडे करियर का आखिरी शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में जमाया था। इस पारी में रोहित ने कुल 119 रन बनाए थे। इस शतक के बाद रोहित ने 15 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 39.61 की औसत से 515 रन ही बनाए हैं। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 83 रन रहा है।
और पढ़िए –3 साल से शतक नहीं आया?… रोहित शर्मा ने दिया ऐसा जवाब सदमें में आ जाएंगे बॉलर्स!
रोहित शर्मा तीसरे वनडे में ठोक सकते हैं शतक
रोहित शर्मा के बयान से साफ है कि वह तीसरे वनडे में शतक लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। रोहित के इस बयान के बाद विरोध टीम के गेंदबाज उनसे बचने की पूरी कोशिश करेंगे। टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अब आखिरी मैच 24 जनवरी को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।
रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर
45 टेस्ट मैच- 3137 रन- 8 शतक
239 वनडे मैच- 9630 रन- 29 शतक
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines