IND vs NZ: टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 12 रनों से हरा दिया। हैदराबाद में खेला गया यह मैच अंतिम ओवर तक गया था। सांस रोक देने वाले इस मैच में टीम इंडिया ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल तूफानी अंदाज में बैटिंग कर रहे थे, जिन्हें शार्दूल ठाकुर ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया और जीत भारत के पाले में आ गई।
हैदराबाद में तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला पहला मुकाबला खेला गया था। जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 350 रन का लक्ष्य दिया था, जवाब में कीवी टीम 337 रन ही बना सकी। माइकल ब्रेसवेल ने 140 रनों की अद्भुत पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
और पढ़िए – सूर्यकुमार यादव बनने चले थे Will Jacks, Alzarri Joseph ने खतरनाक गेंद से उखाड़ फेंका स्टंप, देखें
टीम इंडिया की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे
इस मैच के हीरो टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल रहे। जिन्होंने 208 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 145 गेंद में दोहरा शतक ठोका। उन्होंने 9 छक्के और 19 चौके लगाए। रोमांचक जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल का इंटरव्यू लिया। इस दौरान उनके साथ ईशान किशन भी मौजूद थे।
और पढ़िए – 6 4 6 6 6 जिस गेंदबाज को राशिद खान ने कूटा था, उसने 28 रन ठोक ऐसे लिया बदला, देखें Video
रोहित शर्मा ने की शुभमन गिल की तारीफ
रोहित शर्मा ने शुभमन गिल की जमकर तारीफ की और कहा कि जिस तरह आपने बल्लेबाजी की और अपना ध्यान उसपर रखा वह बहुत अच्छा था। तो गिल ने कहा, में यह सोच रहा था की हमारे विकेट गिर गए हैं और मुझे सही से खेलना होगा इसलिए मैंने सामने वाली टीम के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।
ईशान किशन गिल से पूछा ये सवाल
इंटरव्यू के दौरान ईशान किशन ने शुभमन गिल से सवाल किया और कहा कि मैच से पहले आपका क्या करते हैं और क्या सोचा था, इस पर रोहित शर्मा ने कहा आप दोनों एक साथ ही सोते हो। जिस पर गिल ने जवाब दिया कि हां, लेकिन पर यह मेरी चलने नहीं देता और कहता है आप मेरे कमरे में सो रहे हो तो यहां मेरी चलेगी। आपको बता दें कि गिल-किशन होटल में एक साथ रूम शेयर करते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
17 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
51 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines