---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: फर्ग्यूसन की आग उगलती गेंद पर रोहित शर्मा ने ठोक डाला कड़क छक्का, झूम उठा रायपुर, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 34.2 ओवर में 108 रनों पर ढेर कर दिया। 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि रोहित ने पहली 10 […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 34.2 ओवर में 108 रनों पर ढेर कर दिया। 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि रोहित ने पहली 10 गेंदों में महज 5 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्होंने लय पकड़ी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना सिग्नेचर शॉट लगाकर कड़क छक्का ठोक डाला।

लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर ठोका करारा छक्का

ये नजारा पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। जैसे ही लॉकी फर्ग्यूसन ने इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, रोहित ने बल्ला उठाया और आग उगलती गेंद की रफ्तार का फायदा उठाकर पुल शॉट में स्क्वेयर लेग के ऊपर से कड़क छक्का ठोक डाला। रोहित का ये सिग्नेचर शॉट और शानदार छक्का देख रायपुर के स्टेडियम में बैठे दर्शक झूम उठे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Under 19 World Cup 2023: ‘बुलंदशहर की सनसनी’ पार्शवी चोपड़ा ने गुगली से उड़ा दिए होश, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने तोड़ डाली कीवी टीम की कमर

टीम इंडिया ने पहले 10 ओवरों में बिना विकेट खोए 50 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले कीवी टीम की भारतीय गेंदबाजों ने कमर तोड़ दी थी। मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो वहीं हार्दिक पांड्या ने 6 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट निकाले। वाशिंगटन सुंदर ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में महज 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

और पढ़िए –IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसका होगा बोलबाला ? यहां देखें लाइव पिच रिपोर्ट

---विज्ञापन---

कीवी टीम का 12वां लोएस्ट स्कोर

कीवी टीम ने 108 रन के साथ वनडे क्रिकेट में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया। वनडे क्रिकेट में कीवी टीम का ये 12वां सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में 64 रन पर ढेर हो चुकी है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 21, 2023 05:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola