IND vs NZ, World Cup 2023: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में हार्दिक पांड्या चोट के कारण बाहर हैं। वहीं इसी कारण टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी। भारत के लिए गेंदबाजी में एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने कसी हुई शुरुआत की और प्रेशर का फायदा उठाते हुए मोहम्मद सिराज ने डेवोन कॉन्वे का बड़ा विकेट लिया। कॉन्वे खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं मैच के पांचवें ओवर में ही कप्तान रोहित से बड़ी चूक हो गई।
रोहित शर्मा ने की गलती!
दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि भारतीय पारी का पांचवां ओवर चल रहा था और गेंदबाजी कर रहे थे जसप्रीत बुमराह। इस दौरान बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद लेग स्टंप पर फेंकी और गेंद रचिन रविंद्र के पैड पर जा लगी। बुमराह ने अपील की लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने तुरंत इस पर डीआरएस ले लिया। हालांकि, विकेटकीपर केएल राहुल इस रिव्यू के लिए श्योर नहीं थे लेकिन कमेंटेटर्स ने भी यह कहा कि रोहित ने खुद की मर्जी से डीआरएस ले लिया। परिणामस्वरूप इम्पैक्ट अंपायर्स कॉल आया और गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही थी। ऐसे में टीम इंडिया ने रिव्यू खो दिया।
यह भी पढ़ें:- भारत-न्यूजीलैंड के मैच पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी, क्या टीम इंडिया खत्म करेगी 20 साल का इंतजार
https://twitter.com/godvk18/status/1716015871896981613
भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में एक पारी में प्रत्येक टीम के पास दो रिव्यू होते हैं। अगर अंपायर्स कॉल आता है या फैसला सही होता है तो रिव्यू रिटेन हो जाता है। इसके उलट रिव्यू बर्बाद हो जाता है। ऐसा ही भारत के साथ हुआ। आनन-फानन में रोहित शर्मा के डीआरएस के फैसले से रिव्यू बर्बाद हो गया। मुकाबला न्यूजीलैंड से है और टेबल टॉपर्स की भिड़ंत है। ऐसे में एक-एक चूक किसी भी खिलाड़ी को भारी पड़ सकती है। ऐसा ना हो कहीं पारी के अंतिम मोड़ पर जब आपको रिव्यू की सबसे ज्यादा जरूर हो तो यह खल जाए।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा खतरा सामने! हेड टू हेड रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
सूर्यकुमार यादव को मिली जगह
टीम इंडिया की Playing 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मज सिराज।
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
34 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
56 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines