IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में ऋषभ पंत फिर फ्लॉप रहे। पंत 16 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मीडियम पेसर डेरिल मिचेल ने शिकार बनाया। पंत को फिलिप्स ने खतरनाक कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह कैच देख जहां टीम इंडिया के फैंस निराश हुए तो वहीं कीवी समर्थक स्टेडियम में झूम उठे।
बारिश की वजह से रद्द हो गया तीसरा वनडे
बारिश के चलते भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया तीसरा वनडे मैच रद्द हो गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 47.3 ओवर में 219 के स्कोर पर सिमट गई थी। टीम इंडिया के लिए वॉशिंगटन सुंदर (51) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।
और पढ़िए – पाकिस्तान पहुंचते ही फंसी इंग्लैंड टीम, ‘रहस्यमयी वायरस’ के शिकार हुए 14 सदस्य, कई खिलाड़ी भी शामिल
न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया
भारत द्वारा दिए गए टारगेट के जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाली, जिसकी वजह से मैच रद्द करना पड़ा। इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है, न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमाया, क्योंकि वह पहले से ही 1-0 से बढ़त बनाए हुए थी।
और पढ़िए – उमरान की रफ्तार से चकमा खा गए फिन एलेन, सूर्यकुमार यादव ने आगे कूदकर लपका खतरनाक कैच, देखें वीडियो
ट्विटर पर ट्रेंड हुए ऋषभ पंत
ऋषभ पंत का बल्ला टी20 विश्वकप में भी खामोश रहा था। वह लगातार खराब प्रदर्शन के चलते सोशल मीडिया पर आलोचना झेल रहे हैं, आज जब वह 10 रन बनाकर आउट हुए तो फैंस ने उन्हें टीम से निकालने की मांग कर डाली और जमकर गुस्सा निकाला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
1 min agoडेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
27 mins agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
52 mins agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
1 hr agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
2 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
3 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
3 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines