India vs New Zealand Live Streaming Record: भारत में क्रिकेट के करोड़ों दीवाने हैं। वर्ल्ड कप के बीच ये क्रेज अपने चरम पर पहुंच गया है। रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में फैंस ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल, डिज्नी+ हॉटस्टार पर IND बनाम NZ विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग दर्शकों की संख्या 4 करोड़ पार पहुंच गई। इससे दर्शकों की संख्या का एक नया रिकॉर्ड बन गया।
4.3 करोड़ पहुंच गई दर्शक संख्या
जब विराट कोहली वनडे में सर्वाधिक शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने के करीब थे, तब लाइव स्ट्रीमिंग पर दर्शकों की संख्या 4.3 करोड़ के पीक लेवल पर पहुंच गई। ये दर्शकों की संख्या डिजिटल स्ट्रीमिंग इतिहास में अब तक की सबसे अधिक रही।
अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए पिछला रिकॉर्ड विश्व कप 2023 में IND बनाम PAK मैच के लिए था। जिसमें लाइव स्ट्रीमिंग 3.5 करोड़ थी। जिसे डिज्नी + हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया गया था। हालांकि, फैंस को उस वक्त निराशा हाथ लगी, जब कोहली 95 रन पर कैच आउट हो गए। वह अपने 49वें वनडे शतक तक पहुंचने से चूक गए।
मोहम्मद शमी ने बिखेरा जादू
हालांकि विश्व कप 2023 में भारत ने अपना विजयी अभियान जारी रखा और अपनी लगातार 5वीं जीत दर्ज की। जहां विराट कोहली ने बल्ले से धमाल मचाया, वहीं मोहम्मद शमी ने गेंद से चमक बिखेरी। तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट के इतिहास में अपना दूसरा 5 विकेट हॉल हासिल किया। खेल के बाद भारतीय कप्तान ने शमी के प्रदर्शन की सराहना की।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली नहीं कर पाए सचिन तेंदुलकर की बराबरी, फिर भी बन गए नंबर 1 बल्लेबाज
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
24 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
25 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines