IND vs NZ: गुवाहाटी में अबूझ पहेली साबित हुआ भारतीय गेंदबाज, 357 दिन बाद कमबैक मैच में मचाया तहलका

Ravi Bishnoi Comeback Match: रवि बिश्नोई लगभग एक साल बाद भारतीय टीम की जर्सी में खेलते हुए नजर आए. उन्होंने आते ही तबाही मचा दी और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए उनकी स्पिन गेंदबाजी अबूझ पहेली साबित हुई. उन्होंने इसके अलावा कमाल की फील्डिंग भी की. बिश्नोई ने ये बता दिया कि कमबैक हो तो उनके जैसा, वरना ना हो.

Ravi Bishnoi Comeback Match

बिश्नोई ने मचाया गदर

विज्ञापन

Ravi Bishnoi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में तीसरा वनडे मैच चल रहा है. इस मुकाबले द्वारा रवि बिश्नोई ने लगभग एक साल बाद वापसी की. उन्होंने आते ही अपनी गेंदबाजी से तबाही मचा दी और कमबैक मैच को अपने लिए यादगार बना दिया. दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. रवि बिश्नोई को लगभग एक साल बाद मौका मिला और वो बेहद किफायती साबित हुए. उन्होंने न्यूजीलैंड के दो सेट बल्लेबाज को आउट किया और बाद में फील्डिंग से भी सभी का दिल जीता.

रवि बिश्नोई ने गेंदबाजी से मचाया गदर

357 दिनों बाद रवि बिश्नोई को टीम इंडिया की जर्सी में खेलने का मौका मिला. वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के चलते उन्हें टी20 स्क्वाड में जगह मिली. शुरुआती दो मैचों में उन्हें चांस नहीं दिया गया. गुवाहाटी टी20 में वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया और उनकी जगह बिश्नोई को टीम में जगह मिली. रवि की गेंदबाजी कीवी बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई. उन्होंने चार ओवरों में मात्र 18 रन दिए और 2 बड़े विकेट अपने नाम किए. बिश्नोई ने 48 रन पर बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने सेट बल्लेबाज मार्क चैपमैन को भी 32 रन बनाकर पवेलियन भेज दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के T20 World Cup से बाहर होने पर भड़के पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, ICC पर जड़े गंभीर आरोप

बिश्नोई ने फील्डिंग से भी किया कमाल

यह बात किसी से भी छुपी नहीं है कि रवि बिश्नोई जितने अच्छे गेंदबाज हैं, उतने ही तगड़े फील्डर भी हैं. उन्होंने अपने कमबैक मैच में सिर्फ गेंद ही नहीं, बल्कि फील्डिंग से भी फैंस का दिल जीता. उन्होंने रचिन रवींद्र का जोरदार कैच पकड़ा और बाउंड्री के करीब कुछ अहम रन भी रोके, जिसके चलते न्यूजीलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर सिर्फ 153 रन बनाने में सफल हुई.

भारत के पास सीरीज जीतने का शानदार मौका

टीम इंडिया ने शुरुआत दो टी20 मैचों में जीत अपने नाम की. पांच मैचों की सीरीज में तीसरा मुकाबला जीतते ही 3-0 से वो श्रृंखला पर कब्जा कर सकते हैं. भारत के सामने 154 रनों का लक्ष्य है. भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है और कीवी बॉलर्स भी कुछ इसी तरह की गेंदबाजी कर सकते हैं. हालांकि, भारतीय बल्लेबाजी क्रम मजबूत है और वो 3-4 ओवर रहते ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर सकते हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ