Indian ODI Team Probables: 22 अक्टूबर से भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत होने वाली है. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. इसके बाद वनडे सीरीज का आयोजन होगा, जिसके लिए अभी तक भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है. हाल ही में इंडिया A की ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज का समापन हुआ है. कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस श्रृंखला में शानदार रहा है, जिस वजह से चयनकर्ता उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं. आइए ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें टीम में जगह मिल सकती है.
1. रजत पाटीदार
रजत पाटीदार ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद से टीम इंडिया में उनकी वापसी की मांग की जा रही थी. रजत ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. वह इंडिया A के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
उन्होंने 3 मैचों में 41.00 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए, जिनमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ निराश किया. उनकी जगह रजत को मिडिल ऑर्डर के बैकअप बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया में जगह मिल सकती है.
2. सूर्यांश शेडगे
सूर्यांश शेडगे ने भारत के लिए T20I में डेब्यू कर लिया है, लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज के लिए शायद फिट नहीं हों. ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी के बैकअप के तौर पर सूर्यांश को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: कब और कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें छोटी-बड़ी हर डिटेल
ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सूर्यांश ने 5 विकेट झटके और 81 रन बनाए. उनका ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला, जिस वजह से चयनकर्ता उनके सिलेक्शन के बारे में सोच सकते हैं. शेडगे लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं, जहां टीम इंडिया अभी कमजोर नजर आ रही है.
3. यश ठाकुर
यश ठाकुर ने भारत के लिए 4 T20I मैच खेले हैं और 5 विकेट झटके हैं. उन्होंने अब इंडिया A के लिए भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 3 मैचों में कुल 7 विकेट अपने नाम किए. वह श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज रहे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, अंशुल कंबोज और आकिब नबी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. इसी वजह से उनमें से किसी को बाहर करके तेज गेंदबाज यश ठाकुर को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है. ठाकुर की फॉर्म का फायदा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: चौथे T20I में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी, संजू सैमसन के फिर फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
6 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
28 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
39 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
43 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines