---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: ट्रैवलर बनकर रह गए पृथ्वी शॉ, सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या की लग गई क्लास

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेले जा रहे तीसरे और फाइनल टी-20 में एक बार फिर पृथ्वी शॉ को मौका नहीं मिला। इस तरह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शॉ का इंतजार और बढ़ गया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया। उन्होंने युजी की जगह उमरान […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेले जा रहे तीसरे और फाइनल टी-20 में एक बार फिर पृथ्वी शॉ को मौका नहीं मिला। इस तरह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शॉ का इंतजार और बढ़ गया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया। उन्होंने युजी की जगह उमरान पर भरोसा जताया। दूसरी ओर ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन एक बार फिर फेल रहे और 3 गेंदों में महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।

ट्रैवलर बनकर रह गए पृथ्वी शॉ

हालांकि रणजी ट्रॉफी में हाहाकार मचाकर आए पृथ्वी शॉ इस सीरीज में ट्रैवलर बनकर रह गए। शॉ को दो साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिलता। शॉ के बाहर किए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कप्तान हार्दिक पांड्या की क्लास लगा दी है। एक यूजर हिची ने लिखा- पृथ्वी शॉ को ड्रिंक्स ले जाने के लिए चुना गया था। वह एक रणजी के महत्वपूर्ण मैच में चूक गए। क्या उसे ड्रिंक्स को ले जाने के लिए रणजी से बुलाया गया था।

और पढ़िएआखिरकार पृथ्वी शॉ के चेहरे पर आई खुशी, हार्दिक पांड्या बने वजह, देखें वीडियो

https://twitter.com/GoatsOfIndia/status/1620785030611210242

---खबर नीचे जारी है---

वहीं एक यूजर अर्पित ने लिखा- मुझे नहीं पता कि पृथ्वी शॉ को आज मैच खेलने का मौका क्यों नहीं मिला। इस श्रृंखला में भारतीय सलामी बल्लेबाज का प्रदर्शन बहुत खराब है। हार्दिक सलामी बल्लेबाजों को क्यों नहीं बदलते।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

https://twitter.com/Harshwardhan__8/status/1620776656737796098

https://twitter.com/GyaaniCricketer/status/1620776394166009858

---खबर नीचे जारी है---

ज्ञानी क्रिकेटर नाम के यूजर ने लिखा- अगर राहुल त्रिपाठी को 3 मैच दिए जा सकते हैं तो पृथ्वी को क्यों नहीं? इससे वाकई पता चलता है कि हार्दिक अपने कौशल का प्रदर्शन नहीं करने से कितना डरे हुए हैं।

और पढ़िएशुभमन गिल का तूफान देख युवी-भज्जी-कैफ गदगद, बांधे तारीफों के पुल

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

टॉस के बाद क्या बोले कप्तान पांड्या?

कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर हम पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उन्होंने कहा- हम यहां कुछ रन बनाकर खेल को आगे ले जाना चाहते हैं। बहुत अच्छा विकेट लग रहा है, हम यहां आईपीएल फाइनल में खेले थे जहां दूसरी पारी में गेंद कुछ ज्यादा ही चली थी। पिछले दो मैचों में बल्लेबाजों पर काफी दबाव रहा है, लेकिन उन्होंने जिस तरह का रवैया दिखाया है, उसका श्रेय उन्हें जाता है। टीम में एक बदलाव किया गया है। उमरान मलिक को युजवेंद्र चहल की जगह लाया गया है क्योंकि यह पिच तेज गेंदबाजों की मदद करेगी। हालांकि उन्होंने पृथ्वी को मौका न दिए जाने की वजह नहीं बताई।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ब्लेयर टिकनर

---खबर नीचे जारी है---

भारत की प्लेइंग इलेवन:

शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 01, 2023 07:26 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola