---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: आखिरकार पृथ्वी शॉ के चेहरे पर आई खुशी, हार्दिक पांड्या बने वजह, देखें वीडियो

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 168 रनों से शानदार जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। हालांकि इस पूरी सीरीज में एक नाम छाया रहा, वह थे- पृथ्वी शॉ। टीम इंडिया के इस ओपनिंग बल्लेबाज को रणजी ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी का इनाम मिला […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 168 रनों से शानदार जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया। हालांकि इस पूरी सीरीज में एक नाम छाया रहा, वह थे- पृथ्वी शॉ। टीम इंडिया के इस ओपनिंग बल्लेबाज को रणजी ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी का इनाम मिला था। शॉ ने करीब दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी की थी, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। शॉ की जगह तीनों मैच में फ्लॉप रहे ईशान किशन को जगह दी गई। जाहिर है पृथ्वी शॉ तीनों मैचों में मौका न मिलने से थोड़े निराश जरूर हुए होंगे, लेकिन मैच के बाद आखिरकार उनके चेहरे पर खुशी नजर आ गई।

हार्दिक पांड्या ने शॉ को थमाई ट्रॉफी

हुआ यूं कि जैसे ही बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने हार्दिक पांड्या को ट्रॉफी थमाई, कप्तान फोटो खिंचवाकर टीम के पास दौड़े और जाते ही पृथ्वी शॉ को ट्रॉफी थमा दी। ट्रॉफी पाकर शॉ जोश से भर गए। उनके चेहरे पर थोड़ी खुशी नजर आई। ट्रॉफी के साथ उन्होंने शानदार रिएक्शन देकर फोटो खिंचवाया। इसके बाद कप्तान ने टीम के सपोर्ट स्टाफ को भी ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाने का मौका दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएSuryakumar Yadav ने पाई बड़ी उपलब्धि, ‘मिस्टर 360’ एबी डी विलियर्स को छोड़ा पीछे

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ‘वेल डन बेबी’ हार्दिक पांड्या ने लिया Shubman Gill का मजेदार इंटरव्यू, खुश होकर लगाया गले, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे ईशान किशन

ईशान किशन की बात करें तो वह इस सीरीज में पूरी तरह फेल रहे। ईशान पहले मैच में जहां 4 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं दूसरी ओर दूसरे मुकाबले में महज 19 रन ही बना सके। कप्तान पांड्या ने फाइनल में एक बार फिर उन पर भरोसा जताया, लेकिन वह महज 3 गेंद ही खेल सके और 1 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान के खराब प्रदर्शन ने टीम इंडिया को चिंता में डाल दिया है।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 01, 2023 11:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola